Headlines

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव


राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र में लगभग 15 महीने पहले हुए एक अपहरण और मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. यह पूरी घटना REET परीक्षा पास कराने के नाम पर लिए गए लाखों रुपयों के लेनदेन से जुड़ी हुई है. पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी और शव को धौलपुर के जंगलों में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर मृतक के कंकाल के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं.

पुलिस के अनुसार, वैर थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिहर निवासी 37 वर्षीय प्रहलाद बैरवा ने आरोपी धर्मेंद्र धाकड़ को REET परीक्षा पास कराने के लिए लाखों रुपये दिए थे. जब प्रहलाद को पेपर नहीं मिला और उसका काम नहीं हुआ, तो उसने अपने पैसों का तगादा करना शुरू कर दिया. बार-बार पैसे मांगने से आरोपी धर्मेंद्र नाराज हो गया और उसने प्रहलाद को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.

‘BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून’, अशोक गहलोत का बड़ा दावा

धौलपुर के जंगल में गला दबाकर की हत्या

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश मीणा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामला मार्च 2025 का है. 26 मार्च 2025 को आरोपी धर्मेंद्र धाकड़ (उर्फ जितेंद्र) ने अपने एक अन्य साथी विनोद मीणा के साथ मिलकर वैर से प्रहलाद बैरवा का अपहरण कर लिया. आरोपी उसे धौलपुर के जंगलों की तरफ ले गए, जहां उन्होंने प्रहलाद की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने शव को जंगल में ही गड्ढा खोदकर गाड़ दिया.

15 महीने तक पुलिस के लिए पहेली बना रहा मामला

मृतक प्रहलाद की पत्नी पूनम और उनके परिजन पिछले 15 महीनों से लगातार थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. पति की तलाश की मांग को लेकर परिजनों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया. यह मामला पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ था.

कंकाल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी राजेश मीणा ने बताया कि जिले की कई टीमों ने इस जटिल मामले पर बारीकी से काम किया. पुलिस ने आखिरकार कल इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए दोनों मुख्य आरोपियों (धर्मेंद्र धाकड़ और विनोद मीणा) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर धौलपुर के जंगल से जमीन में गाड़े गए शव के अवशेष (कंकाल) भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक…इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *