भारत में शादी हो और संगीत में डांस का रंग न चढ़े, ऐसा भला कैसे हो सकता है. लेकिन इस बार जयपुर की एक शादी में डांस का अंदाज थोड़ा अलग था. न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय मूल के कारोबारी सागर जाजू और अमेरिकी उद्यमी जेनी ली की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. शादी के कई कार्यक्रमों के बीच संगीत का एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी दुल्हन जेनी ली स्टेज पर पहुंचीं और फिर ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद मेहमानों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. जेनी ने दक्षिण कोरियाई सिंगर और रैपर जेनी के मशहूर गाने ‘Like Jennie’ पर जमकर डांस किया.
लाल लहंगे से सिल्वर लुक और फिर मिनी ड्रेस
वायरल वीडियो में जेनी ली अलग-अलग आउटफिट में डांस करती दिखाई दे रही हैं. एक परफॉर्मेंस में वह लाल लहंगे में नजर आईं, जबकि दूसरी में उन्होंने सिल्वर लहना पहना हुआ था. तीसरे डांस में उनका लुक बिल्कुल अलग था और वह मिनी ड्रेस में स्टेज पर नजर आईं. कपड़े बदलते रहे, लेकिन उनका जोश कम नहीं हुआ. हर परफॉर्मेंस में वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस करती दिखीं. उनके डांस स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर वहां मौजूद लोग लगातार चीयर करते नजर आए.
शादी के हर जश्न की जान बन गईं जेनी
शादी की प्लानिंग करने वाली टीम ने वीडियो शेयर करते हुए जेनी की एनर्जी की जमकर तारीफ की. उनके मुताबिक जेनी को डांस के लिए मनाने की जरूरत ही नहीं पड़ी. जैसे ही म्यूजिक बजता, वह डांस के लिए तैयार हो जाती थीं. यही बेफिक्री और खुशी उनके परफॉर्मेंस में भी साफ दिखाई दी. वीडियो में वह बिना किसी झिझक के पूरे दिल से डांस करती नजर आ रही हैं. यही अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को भी खूब पसंद आ रहा है.
7 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
जेनी ली के डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो गया. इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में लिखा कि अब तो दुनिया जेनी की है और बाकी लोग बस उसे देख रहे हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि उसने अपनी जिंदगी में इससे बेहतर चीज नहीं देखी. वहीं एक अन्य यूजर ने जेनी की खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की तारीफ की.
कौन हैं जेनी ली?
जेनी ली न्यूयॉर्क की हेल्थकेयर कंपनी Hera की को-फाउंडर और CEO हैं. उनकी कंपनी परिवारों को उम्रदराज माता-पिता की देखभाल से जुड़ी परेशानियों को संभालने में मदद करती है. जेनी इससे पहले Headway और Dropbox जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं. वह Accel Scholar भी रह चुकी हैं और Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग इंटर्न के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. वहीं सागर जाजू भारतीय मूल के उद्यमी हैं और Silna Health के को-फाउंडर हैं.
यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन
जयपुर में हुई दोनों की खास शादी
सागर और जेनी की शादी जयपुर के Mementos by ITC Hotels में कई दिनों तक चले समारोह के रूप में हुई. इसमें Christian wedding के साथ Hindu ceremony और sangeet भी शामिल था. शादी में भारतीय परंपराओं और अमेरिकी अंदाज का खूबसूरत मेल देखने को मिला. लेकिन इन सबके बीच जेनी का डांस सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. उनके आत्मविश्वास और एनर्जी ने संगीत की महफिल में ऐसा रंग जमाया कि अब इंटरनेट पर लोग इसी डांस वीडियो की बात कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू
