Headlines

भुवनेश्वर की वापसी, अभिषेक-संजू-वैभव OUT; 2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम


R Ashwin Indian Team For World Cup 2027: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का चुनाव किया, जिसमें सबसे बड़ा आकर्षण भुवनेश्वर कुमार की वापसी रहा. 4 साल पहले टीम इंडिया के लिए पिछला मैच खेलने वाले भुवी को अश्विन ने अपने मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा बनाया. 

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए पूर्व भारतीय स्पिनर ने विश्व कप की टीम चुनी. उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को ‘शायद’ की लिस्ट में रखा. इन खिलाड़ियों को लेकर अश्विन ने उनकी फ्यूचर परफॉर्मेंस का तर्क दिया. उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों का चुनाव फ्यूचर के प्रदर्शन के आधार पर होगा. 

इन मुख्य खिलाड़ियों को दी जगह 

अश्विन ने अपनी टीम में कई मुख्य खिलाड़ियों को जगह दी, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिर पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह शामिल रहे. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और तेज गेंदबाज हर्षित राणा का भी उन्होंने चुनाव किया. 

उनकी टीम में तेज तर्रार बैटिंग के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल नहीं रहा. यह खिलाड़ी भारत के लिए मुख्यत: टी20 फॉर्मेट खेलते हैं. 

शायद की लिस्ट में इन खिलाड़ियों को मिली जगह 

पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपनी शायद की लिस्ट में- यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़ को चुना. 

2027 वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान) विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार. 

इन तीन देशों में खेला जाएगा वर्ल्ड कप 

बता दें कि आईसीसी ने आधिकारिक रूप से एलान करके बता दिया है कि वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के सभी मैच कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिसमें 8 दक्षिण अफ्रीका के, 3 जिम्बाब्वे के और 1 नामीबिया का होगा.  

 

यह भी पढ़ें: 2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *