Headlines

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को BJP ने दिया टिकट, बिहार MLC चुनाव की लिस्ट जारी


बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का है. इसके साथ ही पार्टी ने संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार घोषित किया है. लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भी पवन सिंह का नाम सुर्खियों में आया था लेकिन अब पार्टी ने उन्हें विधान परिषद के लिए टिकट दिया है. संजय मयूख को दोबारा मौका मिला है. वो अभी बिहार विधान परिषद के ही सदस्य हैं.

18 जून को होंगे चुनाव

बिहार में विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 18 जून को होंगे. 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए के पास करीब 202 विधायक हैं. मौजूदा समीकरणों के अनुसार, एक सीट जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन पर्याप्त माना जा रहा है. ऐसे में एनडीए के लिए 8 सीटों का रास्ता लगभग साफ दिखाई देता है.

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु भारतीय जनता पार्टी की ओर से घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को MLC का टिकट, JDU ने जारी की लिस्ट

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और चुनावी सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएं.”

संजय मयूख बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. पार्टी ने उनके अनुभव और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है. 

खान सर और रौशन सर के मामले में पप्पू यादव का बड़ा बयान, ‘दोनों को क्रिमिनल की तरह…’

अनिल कुमार ठाकुर नाई समाज से आते हैं और वर्तमान में बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और सामाजिक आधार को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है. शीला पंडित बिहार बीजेपी की प्रमुख महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह वर्तमान में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं. बीजेपी ने संगठन, सामाजिक संतुलन, महिला प्रतिनिधित्व और लोकप्रिय जनाधार वाले चेहरों को साथ लेकर चलने की रणनीति अपनाई.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *