Headlines

मंडे को ‘आवारापन 2’ से आगे निकली रवि तेजा की ‘इरुमुडी’, जानें-‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन


मंडे को अमूमन वीकडेज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर मंदी रहती है. इस सोमवार, 24 अगस्त को भी सिनेमाघरों में मौजूद आवारापन 2 की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. बंटवारा 1947 के लिए तो चंद लाख कमाने भी मुश्किल नजर आए. हालांकि रवि तेजा की इरुमुडी ने मंडे टेस्ट पास किया है. चलिए यहां बाकी फिल्मों का सोमवार का कलेक्शन जानते हैं.

आवारापन 2 ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त परफॉर्म किया था. हालांकि दूसरे मंडे को यानी 11वें दिन इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आवारापन 2 ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में 2.75 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ नितिन कक्कड़ निर्देशित इस सीक्वल फिल्म की भारत में अब 11 दिनों की कुल नेट कमाई 139 करोड़ रुपये हो गई है.

बंटवारा 1947 की दूसरे मंडे की कितनी रही कमाई?
सनी देओल की बंटवारा 1947 का अब काफी बुरा हाल हो चुका है. दूसरे मंडे तो इसके लिए चंद लाख बटोरने में भी पसीने छूट गए. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 35 लाख रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 37.15 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की नई रिलीज इरुमुडी छाई हुई है. यहां तक कि बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर इस फैमिली ड्रामा ने मंडे को डबल डिजिट में कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 11.90 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 62.40 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?’ मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?

विश्वनाथ एंड सन्स ने दूसरे मंडे कितना किया कारोबार?
 सूर्या का विश्वनाथ एंड सन्स की कमाई को भी दूसरे मंडे को झटका लगा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को भारत में 2.05 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 102.70 करोड़ रुपये हो गई है.

डीसी ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म डीसी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि तीसरे मंडे को इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. यहां तक कि ये लाखो में सिमट गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक डीसी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को 48 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इसका भारत में 19 दिनों का नेट कलेक्शन अब 66.18 करोड़ रुपये हो गया है.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने चौथे मंडे कितनी की कमाई? 
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैने ने चौथे वीकेंड पर भी खूब नोट छापे थे हालांक चौथे मंडे को इसकी हालत खस्ता नजर आई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंडे को इस फिल्म ने भारत में 60 लाख रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 26 दिनों का नेट कलेक्शन अब 485.65 करोड़ रुपये हो गया है. 
ये भी पढ़ें:-‘बंदर’ से ‘माइकल’ तक, अगस्त के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *