Headlines

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट


टीवी एक्ट्रेस और ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो अपने पति और एक्टर गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने ये भी बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. अब तलाक से पहले आकांक्षा ने बड़ा कदम उठाया है. 

मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं…
गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने सोशल मीडिया पर अपना यूजरनेम बदलने के लिए मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद मांगी है. फिलहाल उनका हैंडल ‘आकांक्षा खन्ना’ है, जिसे वो बदलकर ‘आकांक्षा चमोला’ करना चाहती हैं. हालांकि, वेरिफिकेशन और ब्लू टिक से जुड़े प्रतिबंधों के चलते वो खुद यूजरनेम नहीं बदल पा रही हैं. ऐसे में उन्होंने सीधे मेटा से अपनी मदद करने की अपील की है. 

आकांक्षा चमोला ने मांगी मदद
आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘मैं अपना यूजरनेम बदलना चाहती हूं और इसके लिए मेटा, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम से मदद मांग रही हूं. वेरिफिकेशन से जुड़ी पाबंदियों की वजह से कई बार कोशिश करने के बाद भी मैं यूजरनेम नहीं बदल पा रही हूं. उम्मीद है आपकी टीम इस समस्या को देखकर इसका कोई समाधान बताएगी.’ 

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की ‘बंटवारा 1947’? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

कागजों पर साइन होना बाकी है…
हाल ही में मीडिया से बातचीत में आकांक्षा चमोला ने बताया था कि उनका तलाक का प्रोसेस चल रहा है और अब सिर्फ पेपर्स पर साइन करना बाकी है. गौरव खन्ना संग तलाक पर उन्होंने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी लड़की महज टीआरपी के लिए इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर जाकर ये कहेगी कि उसका तलाक हो रहा है. जिन्हें ऐसा लगता है, उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकती. अगर किसी को शक है, तो प्लीज मेरे घर आएं और मेरी लीगल टीम से बात करें. जब मैं ‘लॉक अप 2′ में गई थी, उससे पहले भी हमारी लीगल टीम इस मामले पर काम कर रही थी और अब भी हम वही चीजें सुलझा रहे हैं.’ 

मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

उन्होंने आगे कहा, ‘अब सिर्फ कागजों पर साइन होना बाकी है, बाकी सब तय हो चुका है. ये किसी भी तरह का टीआरपी स्टंट नहीं था. जब हमारी शादी हुई थी, तब भी लोगों ने कहा था कि हम पब्लिसिटी के लिए शादी कर रहे हैं. हम एक्टर्स जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारी जिंदगी की हर बात सिर्फ पब्लिसिटी के लिए होती है.’

शादी के 8 साल बाद अलग हो रहे गौरव-आकांक्षा 
बता दें कि आकांक्षा और गौरव की पहली मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में शादी की थी. करीब 8 साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों की राहें अलग हो रही हैं.

ये भी पढ़ें:-Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *