Headlines

मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एनआईए ने मामले में दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी 8 दिन पुलिस हिरासत में, जांच आगे बढ़ेगी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जांगमिनलुन सिंगसन उर्फ फ्रैंकी (44) और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई (21) के तौर पर हुई है.

जांगमिनलुन सिंगसन चुराचांदपुर के बेथेल का रहने वाला है, जबकि थांगजोएल हाओकिप चुराचांदपुर के गमफाजांग तुइबोंग का निवासी है. दोनों को मणिपुर के थौबल स्थित NIA मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया. इस मामले में दोनों क्रमशः तीसरे और चौथे गिरफ्तार आरोपी हैं.

10 जून, 2024 को हुआ था हमला

मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के काफिले को 10 जून, 2024 को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने NH-37 पर कांगपोकपी जिले के K. सिनाम गांव के पास घात लगाकर निशाना बनाया था. हमले में काफिले में तैनात दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा था. 

मामले में शुरुआत में न्यू कीथेलमैनबी पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 133(6)2024 दर्ज की गई थी. बाद में NIA ने 11 जुलाई, 2024 को केस को अपने हाथ में लेते हुए इसे RC-11/2024/NIA/IMP के रूप में दोबारा दर्ज किया.

हमले की साजिश में भूमिका का आरोप

NIA की जांच के मुताबिक, दोनों आरोपियों की भूमिका अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद करने में सामने आई है. जांच एजेंसी ने दोनों के संबंध इस साजिश में शामिल अन्य लोगों से भी बताए हैं.

NIA के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले RC-24/2023/NIA/DLI में गिरफ्तार किए जा चुके थे. अब उन्हें मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

एनआईए अब आरोपियों की सटीक भूमिका, साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ उनके संबंध और हमले के पीछे मौजूद पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ेंः ‘चुनाव से पहले दुश्मन इजरायल पर कर सकते हैं हमला’, नेतन्याहू का बड़ा दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *