मुंबई से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां सांसद वर्षा गायकवाड़ के भाई और कांग्रेस के नेता एकनाथ गायकवाड़ के बेटे तुषार गायकवाड़ का निधन हो गया है. तुषार गायकवाड़ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े थे. बता दें कि गायकवाड़ परिवार महाराष्ट्र की कांग्रेस राजनीति में एक जाना-माना नाम हैं. एकनाथ गायकवाड़ महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे. साल 2021 में उनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई थी अब उनके बेटे के निधन से परिवार में शोक की लहर है.
तुषार गायकवाड़ा का निधन किस कारण हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड के पुत्र थे.गायकवाड़ परिवार महाराष्ट्र की कांग्रेस राजनीति में एक जाना-माना नाम रहा है.
एकनाथ गायकवाड़ महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे. साल 2021 में उनकी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई थी, अब उनके बेटे तुषार के निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में शोक की लहर है. तुषार के निधन से उनके समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. हालांकि, उनकी मृत्यु के कारणों को लेकर अब तक कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. जल्द ही इसकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है जिससे तुषार के निधन के वास्तविक कारणों का पत चल सकेगा.
कांग्रेस के लिए वफादार रहा है गायकवाड़ परिवार
जानकारी के लिए बता दें कि तुषार के पिता एकनाथ गायकवाड़ कांग्रेस के एक कट्टर कार्यकर्ता थे और अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वे कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार के प्रति वफादार रहे. गायकवाड़ परिवार का मुंबई और दलित बहुल क्षेत्रों में खासा प्रभाव रहा है. तुषार की बहन वर्षा गायकवाड़ सक्रिय राजनीति में हैं और धारावी सीट से विधायक भी रही हैं और वर्तमान में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से सांसद हैं. वर्षा राज्य सरकार में भी मंत्री पद पर सेवा दे चुकी हैं.
तुषार के निधन से पार्टी को झटका
तुषार का राजनीतिक जुड़ाव भी परिवार के जरिए ही कांग्रेस से रहा. हालांकि, वो किसी बड़े चुनावी पद पर नहीं रहे. तुषा को स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते थे. अव उनके निधन की खबर पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए किसी झटके से कम नहीं है. फिलहाल, इस मामले में और अधिक जानकारी का इंतजार है क्योंकि जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
