इन दिनों 2026 महिला एशिया कप खेल जा रहा है. बीते शनिवार (05 सितंबर) को टूर्नामेंट का 9वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया. भारत ने 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की. मैच के बाद एक बार फिर ट्रॉफी को लेकर चर्चा तेज हो गई. 2025 के पुरुष एशिया कप में टीम इंडिया ने खिताब जीता था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली थी. यहीं से भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से टॉस और मैच के बाद हाथ मिलाने का सिलसिला खत्म किया था. अब महिला एशिया कप में भी मोहसिन नकवी के ट्रॉफी देने की बात हो रही है.
बता दें कि मोहसिन नकवी PCB के चेयरमैन होने के साथ-साथ एशियाई क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट भी हैं. इसके चलते वह एशिया कप जीतने वाली टीम को ट्रॉफी सौंपते हैं. लेकिन पिछले साल पुरुष टीम इंडिया ने खिताब जीतने के बाद उनसे ट्रॉफी नहीं ली थी. महिला एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहसिन नकवी फाइनल के मुख्य अतिथि होंगे. इसके अलावा खिताब जीतने वाली टीम को ट्रॉफी भी उन्हीं के हाथों से दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Watch: परवान चढ़ा अर्शदीप और सिमरन का प्यार, एक दूसरे के नाम का करवाया टैटू; देखें
अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला भारतीय टीम खिताब जीतती है, तो क्या तब भी ट्रॉफी ACC के प्रेसिडेंट ही देंगे? इसका अंतिम फैसला तो फाइनल के बाद ही होगा. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में तो जगह बना ली है. यहां से देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि भारतीय टीम खिताब जीत जाएगी.
पुरुष टीम की ट्रॉफी ACC मुख्यालय में मौजूद
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी के साथ वहां से चले गए थे. फिलहाल ट्रॉफी एशियाई क्रिकेट काउंसिल के मुख्यालय में रखी है. खिताब जीते हुए एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन मेन इन ब्लू को अब तक ट्रॉफी नहीं मिल सकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्रॉफी का विवाद कहां तक जाता है और इसका अंतिम फैसला क्या निकलता है.
यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा शतक, ठोकी 10वीं सेंचुरी
