भारतीय टीम को 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में नंबर-1 टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीदलैंड्स ने 2-0 से बाजी मारी. शुरू से ही टीम इंडिया कमजोर नजर आई. नीदरलैंड्स की तरफ से पहले ही क्वार्टर में गोल का खाता खोल दिया गया था. दूसरी तरफ टीम इंडिया का खाता ही नहीं खुल सका. जीत के साथ नीदरलैंड्स ने सेमीफाइनल में भी जगह हासिल कर ली.
हालांकि इस मुकाबले में हार के बाद भी टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में जाने का पूरा मौका है. अब टीम को अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है, जिसमें जीत हासिल कर सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है. दूसरे स्टेज में टीम इंडिया ने पहला मैच चीन के खिलाफ खेला था, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ.
The Netherlands secure a 2–0 win over the Indian women’s team to book their place in the semifinals of the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🇳🇱
We reset, regroup and turn our focus to Australia. 🇮🇳🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HWC2026 #INDvsNED pic.twitter.com/FAETy0R9T3
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 21, 2026
शुरुआत से नीदरलैंड्स की पकड़ मजबूत
यिब्बी जानसेन ने नीदरलैंड्स के लिए महज दूसरे ही मिनट में पहला गोल कर दिया. इसके साथ पहले क्वार्टर में टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल की. दूसरा क्वार्टर गोल रहित रहा. कोई भी टीम गोल नहीं कर सका. अब 2 क्वार्टर के बाद टीम इंडिया 0-1 से पीछे थी.
फिर आया तीसरा क्वार्टर, यहां भारतीय टीम के लिए मुश्किलें और बढ़ गईं. 38वें मिनट पर फ्रेडरिक माटला ने गोल करके नीदरलैंड्स को 2-0 की बढ़त पर पहुंचा दिया. अब तीन क्वार्टर पूरे होने के बाद टीम इंडिया 0-2 से पिछड़ चुकी थी.
आखिरी के 15 मिनट पर टीम इंडिया को जीत के लिए 3 गोल दागने थे. तीन तो छोड़िए भारतीय टीम यहां भी कोई गोल नहीं कर सकी. इस तरह टीम इंडिया को 0-2 से हार झेलनी पड़ी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में कदम रख पाती है या नहीं.
टीम इंडिया को मिले 2 ग्रीन कार्ड
मैच में टीम इंडिया को 2 ग्रीन कार्ड दिए गए. पहला ग्रीन कार्ड 30वें मिनट पर ब्यूटी डंग डंग को दिया गया. इसके बाद 60वें मिनट पर दूसरा ग्रीन कार्ड नेहा को मिला.
यह भी पढे़ं: T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
