Headlines

Paytm वाले ज्यादा चार्ज काट रहे थे, मारवाड़ी ने बना डाला स्पीकर


Paytm स्पीकर आजकल हर दुकानदार इस्तेमाल करता है. इससे ऑनलाइन Payment को ट्रैक करना आसान होता है. लेकिन इस स्पीकर के लिए Paytm अलग से चार्ज लेती है, इस समस्या से हर दुकानदार परेशान है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक मारवाड़ी दुकानदार Paytm स्पीकर के स्थान पर एक अलग स्पीकर इस्तेमाल करता दिखाई दिया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो गए और इस दुकानदार के खुराफाती आइडिया की तारीफ करने लगे. 

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो की शुरुआत में दुकानदार या व्यापारी Paytm के साउंडबॉक्स से जुड़ी परेशानी बताते नजर आते हैं. कई दुकानदारों को हाल के दिनों में मशीन से अतिरिक्त चार्ज कटने की शिकायत रही है. कुछ मामलों में मंथली रेंट या ट्रांजेक्शन चार्ज अचानक बढ़ जाने की बातें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए मारवाड़ी व्यापारी ने अपना खास जुगाड़ निकाल लिया.

वीडियो में वो अपने तरीके से समस्या का हल दिखा रहा है, जिसे देखकर लोग हंसने के साथ-साथ उनकी चतुराई की तारीफ भी कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर याद दिला दिया कि भारतीय व्यापारी, खासकर मारवाड़ी समुदाय, किसी भी समस्या का हल निकालने में माहिर होते हैं. 

यह भी पढ़ेंः लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स अलग-अलग अंदाज में कमेंट करने लगे. एक यूजर लिखता है, “मारवाड़ी भाई का दिमाग अलग ही चलता है.” ये बात सच भी है, क्योंकि भारत में बिजनेस के मामले में मारवाडियों को सबसे होशियार माना जाता है. दूसरा यूजर लिखता है. “इस दुकानदार के जुगाड़ को देखकर Paytm वाले भी हैरान रह जाएंगे और सोचेंगे कि कहीं ये हमारा धंधा बंद न करा दे.” ऐसे ही एक अन्य यूजर लिखता है, “ये असली देसी जुगाड़ है, और ऐसे देसी जुगाड़ भारत में ही देखने को मिल सकते हैं.” 

ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा, “Paytm स्पीकर के एक्स्ट्रा चार्ज से बचने के लिए हर दुकानदार को ये तरीका सीखना चाहिए.” इसके अलावा कई लोग वीडियो को शेयर करते हुए अपनी भी मशीन से जुड़ी परेशानियां बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने पूछा है कि आखिर ये जुगाड़ क्या था, जबकि बाकी लोग सिर्फ हंसी और ताली बजा रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *