Headlines

माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान


सिरदर्द होने पर कई लोग इसे थकान या तनाव का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन हर सिरदर्द एक जैसा नहीं होता. सामान्य सिरदर्द में अक्सर सिर पर दबाव या कसाव महसूस होता है, जबकि माइग्रेन में धड़कने जैसा दर्द, जी मिचलाना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी होती है. दर्द कहां हो रहा है, कितनी देर रहता है और उसके साथ क्या लक्षण दिखाई देते हैं, इन बातों से दोनों के बीच समझे अंतर

सिर के किस हिस्से में होता है दर्द ?

सामान्य तनाव से जुड़े सिरदर्द में अक्सर सिर के दोनों तरफ दर्द या दबाव महसूस होता है. ऐसा लग सकता है, जैसे सिर के चारों ओर कसाव हो रहा हो. माइग्रेन में दर्द अक्सर सिर के एक तरफ होता है. यह धड़कने जैसा महसूस होता है और कभी-कभी सिर के दोनों तरफ भी होने लगता है. इसलिए सिर्फ दर्द की जगह देखकर माइग्रेन की पहचान नहीं की जा सकती.

दर्द के साथ दिखते हैं ये लक्षण

सामान्य सिरदर्द में हल्का या मध्यम दर्द और सिर में भारीपन महसूस होता है. वहीं, माइग्रेन में दर्द के साथ जी मिचलाना, उल्टी होना और रोशनी या तेज आवाज से परेशानी जैसी दिक्कतें भी होती हैं. कुछ लोगों को माइग्रेन के दौरान शांत और अंधेरे कमरे में आराम करने का मन करता है. चलने, सीढ़ियां चढ़ने या दूसरी सामान्य गतिविधियों से दर्द बढ़ता है.

कितनी देर तक रहता है सिरदर्द ?

तनाव से जुड़े सिरदर्द का दर्द करीब 30 मिनट से लेकर कई घंटों तक रह सकता है. इसकी अवधि हर व्यक्ति में अलग होती है. माइग्रेन का दौरा बिना इलाज के 4 से 72 घंटे तक चलता है. इस दौरान दर्द कभी कम तो कभी ज्यादा होता रहता,है. अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है या रोजमर्रा के काम प्रभावित कर रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.

क्या है माइग्रेन ऑरा ?

माइग्रेन से पीड़ित कुछ लोगों को सिरदर्द से पहले या उसके दौरान कुछ खास बदलाव महसूस होते हैं. इसे माइग्रेन ऑरा कहते हैं. इसके दौरान आंखों के सामने चमकती रोशनी या टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं दिखती हैं. कुछ लोगों को नजर के सामने धब्बे दिखाई देते हैं या हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है. कभी-कभी बोलने में परेशानी भी होती है.हर माइग्रेन मरीज को ये लक्षण नहीं होते. पहली बार अचानक नजर में बदलाव, कमजोरी या बोलने में परेशानी होने पर इसे माइग्रेन मानकर नजरअंदाज न करें. 

यह भी पढ़ें :रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

सामान्य सिरदर्द और माइग्रेन में कैसे करें अंतर ?

सिर में दबाव या कसाव के साथ होने वाला दर्द तनाव से जुड़े सिरदर्द का संकेत होता है. दूसरी ओर, धड़कने जैसा दर्द, जी मिचलाना, रोशनी और आवाज से परेशानी या शारीरिक गतिविधि से दर्द बढ़ना माइग्रेन की ओर इशारा करता है. फिर भी, दोनों के लक्षण एक-दूसरे से मिलते हैं. सही कारण जानने के लिए डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जांच करते हैं.

यह भी पढ़ें : Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

Disclaimer: हर तेज सिरदर्द माइग्रेन नहीं होता और हर माइग्रेन में एक तरफ ही दर्द हो, यह भी जरूरी नहीं है. लक्षणों को समझना मददगार है, लेकिन सही पहचान के लिए चिकित्सकीय सलाह जरूरी है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *