Headlines

मार्च में सगाई, जुलाई में सब खत्म! पृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा? इंस्टा स्टोरी से मचा बवाल


भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मार्च (2026) में एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकृति अग्रवाल (Akriti Agarawal) से सगाई की थी. अब कुछ ही महीनों के बाद जुलाई में दोनों के बीच सबकुछ खत्म होता नजर आ रहा है. दरअसल आकृति की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने मानिए बवाल सा मचा दिया. 

उनकी स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद पृथ्वी शॉ ने उन्हें धोखा दे दिया. आकृति ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “मुझे कई बार धोखा दिया गया, लेकिन मैंने कभी एक शब्द नहीं बोला. अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि एक कदम आगे बढ़ने के बाद…” 

इसके आगे उन्होंने लिखा, “सबकुछ सही है, सारी अफवाहें सही हैं. आप जो भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में देखते हैं.”

हालांकि आकृति ने किसी का नाम जाहिर नहीं किया. ऐसे में लोगों ने पृथ्वी शॉ को लेकर कयास लगाए. फिलहाल तो यह सिर्फ कयास हैं. इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. 

सोशल मीडिया पर आई दावों की बाढ़

सोशल मीडिया पर कई तरह से दावे किए जा रहे हैं. कहा गया कि आकृति और पृथ्वी ने इंस्टग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. इसके अलावा आकृति ने इंस्टग्राम से सगाई की तस्वीरें भी हटा दी हैं. फिलहाल इस खबर को लिखे जाने तक, सभी दावे झूठ हैं. दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं. इसके साथ सगाई की तस्वीरें भी दोनों की प्रोफाइल पर मौजूद हैं. 

मुश्किल में पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर 

फिलहाल शॉ का क्रिकेट करियर मुश्किल में नजर आ रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 5 साल पहले 2021 में खेला था. इसके साथ उन्हें आईपीएल का पिछला सीजन भी खेले 2 साल गुजर चुके हैं. 2024 में वह आखिरी बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. 2025 में शॉ को आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था. 2026 में उन्हें दिल्ली ने खरीदा, लेकिन एक भी खेलने का मौका नहीं मिला. 

 

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर फिसड्डी कप्तान, लास्ट 10 मैचों में सिर्फ एक जीत; इंग्लैंड के खिलाफ भी कर दी बड़ी गलती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *