Headlines

‘मार खाया, बिना सोए ट्रेनिंग की…’ बिग बॉस में छलका मैरी कॉम का दर्द, एक्स हसबैंड पर भड़कीं


‘बिग बॉस 20’ में कई मशहूर चेहरे नजर आ रहे हैं. सबसे चर्चित नामों में से एक हैं मैरी कॉम. मैरी कॉम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. मैरी 6 बार की बॉक्सिंग की वर्ल्ड चैंपियन रही हैं. दुनियाभर में नाम कमाने के बाद अब मैरी कॉम बिग बॉस में नजर आ रही हैं. शो में आते ही बिना नाम लिए उन्होंने अपने एक्स हस्बैंड करुंग ओन्खोलर पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को ये कहने में शर्म नहीं आती है कि मैरी को उन्होंने बनाया है.

एक्स हसबैंड पर भड़कीं मैरी कॉम

43 वर्षीय मैरी कॉम का बिग बॉस के घर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बिना किसी का नाम लिए निशाना साध रही हैं. जियो हॉटस्टार द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले कंटेस्टेंट रोहेद खान कहते हैं, ‘आज कल के जमाने में अगर आप चुप रहे तो सामने वाला ये नहीं सोचता कि आपके अंदर धैर्य बहुत हैं. वो सोचता हैं कि मैंने इसको बना दिया.’

रोहेद खान की बात सुनकर मैरी कहती हैं, ‘अरे वो तो बहुत लोगों ने बोला कि मैंने बना दिया. मैंने ये करा दिया. उन लोगों ने थोड़ी ना रिंग के ऊपर मार खाया और मारा. ट्रेनिंग उन लोगों ने नहीं की. फिर भी शर्म नहीं आती, मैंने बनाया मैरी को. और मैंने तो दिन रात मेहनत की, बिना खाए, बिना ढंग से सोए. मैं तो लगी रही हूं ट्रेनिंग में. ये आसान नहीं है.’

2023 में हो गया था तलाक

मैरी कॉम की मुलाकात साल 2000 में करुंग ओन्खोलर से हुई थी. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. फिर उन्होंने साल 2005 में शादी कर ली थी. इसके बाद उन्होंने चार बच्चों का वेलकम किया. हालांकि साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया.

मैरी ने करुंग पर लगाए थे गंभीर आरोप

साल 2026 की शुरुआत में ‘आपकी अदालत’ में मैरी ने अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए करुंग ओन्खोलर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई थी और उनके नाम का इस्तेमाल करके लोन भी लिया था. हालांकि एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में करुंग ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *