राजस्थान के जयपुर में बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने फिल्म मिर्जापुर में शूरवीर गाने को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि महाराणा प्रताप जैसे हमारे नायक के ऊपर गाना फिल्म में बैक ग्राउंड में फिल्माया गया है. जबकि फिल्म में महिलाओं के बारे में अश्लील बातें और अनैतिक काम दिखाए गए हैं. जो हमारे नायक का अपमान है.
राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें ये सीन हटाने की मांग या फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है. उन्होंने लोगों से अपनी विरासत को बचाने के लिए सभी से आगे आने की अपील की है.
यह भी पढ़ें: डूंगरपुर निकाय चुनाव: 39 बूथों पर 65% मतदान, बूथ 9 का EVM बदला गया
सौरभ भास्कर ने पद्मिनी के जौहर के बारे में कही थी अपमानजनक बातें
राजेन्द्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि मुन्ना त्रिपाठी और गुड्डू भैया जैसे किरदार, जो महिलाओं के बारे में अश्लील बाते करते हैं और अनैतिक काम करते दिखाए गए हैं. उन्हें महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक और हल्दीघाटी की लड़ाई के संदर्भों के साथ दिखाया गया है. ऐसा फिल्मांकन निंदा के लायक है. उन्होंने कहा इससे पहले सौरभ भास्कर ने पद्मिनी के जौहर के बारे में अपमानजनक बातें कहीं थीं. ऐतिहासिक तथ्यों से खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है.
विरासत खराब नहीं करने दी जाएगी
राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आज हम AI दौर में जी रहे हैं, कोई भी तकनीक का इस्तेमाल कर हमारी विरासत को खराब नहीं कर सकता. अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इतिहास से छेद्चाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर कोई राणा प्रताप के गाने के बीच गैंग वार के सीन और इस्तेमाल की गयी भाषा को देखें तो किसी का भी खून खौल जाएगा.
खुद को बताया देशभक्त
बीजेपी नेता ने कहा कि मई इसलिए नहीं विरोध कर रहा हूं कि मैं क्षत्रिय हूं,बल्कि इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और हर देशभक्त महाराणा प्रताप का बहुत सम्मान करता है. देश और दुनिया भर से लोग उन्की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं.आज के युवा उनकी दी हुई सीख से नैतिकता और राष्ट्रवाद को अपनाते हैं. ऐसे नायकों के इतिहास से छेड़छाड़ करना और फिल्म प्रमोट करना बर्दाश्त के लायक नहीं है.
राजेन्द्र राठौड़ आगे बोले कि इसीलिए मैंने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर आपत्तिजनक सीन हटाने या फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है. उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि उनके साथ खड़े हों और इतिहास से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खड़े हों. आगे बोले कि चूंकि प्रधानमंत्री ने विरासत और विकास दोनों के महत्व पर जोर दिया है, इसलिए विरासत की रक्षा के लिउए सभी को आगे आना चाहिए.
यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: BJP विधायक ने बूथ अफसर को दौड़ाया! वीडियो वायरल
