‘मिर्जापुर: द मूवी’ रिलीज के साथ से ही चर्चा में है. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. पहले दिन ही फिल्म ने 25 करोड़ का कलेक्शन किया था. पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु का भौकाल छा गया है. वहीं अली फजल और रवि किशन भी अपने-अपने रोल में खूब जंचे हैं. आइए जानते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बनाए ये रिकॉर्ड
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े 8 बजे तक 9.62 करोड़ की कमाई कर ली. फिल्म को 9,046 शोज मिले और 39 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
इन फिल्मों को पछाड़ा
इसी के साथ फिल्म ने 2026 की पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जगह बना ली है. फिल्म ने भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल, कॉकटेल 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. भूत बंगला ने 9.3 करोड़ कमाए. वेलकम टू द जंगल ने 9.25 करोड़ का बिजनेस किया. कॉकटेल 2 ने 7.35 करोड़ का बिजनेस किया.
इस लिस्ट में नंबर वन पर धुरंधर 2 है. इस फिल्म ने पहले मंगलवार को 58 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 ने जगह बनाई. फिल्म ने 23.31 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे नंबर पर आवारापन 2 है. फिल्म ने 10.26 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर धमाल 4 है. फिल्म ने 9.9 करोड़ कमाए.
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, बेटी दुआ-पति रणवीर संग शेयर की क्यूट फोटोज
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को पहले दिन 11,135 शोज मिले और 42.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 11,256 शोज मिले और 52.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म को 11,344 शोज मिले. फिल्म को 60.6 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का बिजनेस कर लिया. चौथे दिन फिल्म के शोज 10,570 रहे और 38.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.37 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 142.90 करोड़ का बिजनेस किया. दुनियाभर में फिल्म ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म ने 154.05 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 22.50 करोड़ कमाए हैं.
ये भी पढ़ें- तिग्मांशु धुलिया ने रिजेक्ट कर दी थी ‘धुरंधर’, बोले- कोई कहानी नहीं थी
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जीतेंद्र, रसिका दुग्गल, अली फजल, रवि किशन, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म से पहले इसी नाम से सीरीज आ चुकी है. सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. सीरीज के 3 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं. पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ. वहीं दूसरा पार्ट 2020 में आया और तीसरा पार्ट 2024 में आया. तीनों पार्ट को बहुत ज्यादा पसंद किया गया. कालीन भैया के रोल में पंकज की हर तरफ तारीफ हुई. वहीं अली फजल ने भी अपनी अलग जगह बनाई. पहले पार्ट में विक्रांत मैसी भी थे. उन्हें भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.
