Headlines

मुंगेर में आधी रात खूनी खेल, पत्नी की हत्या कर बच्चियों संग थाने पहुंचा पति


बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर में घरेलू विवाद के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मृतका की पहचान पूजा देवी के रूप में हुई है. इस घटना से उसकी दो मासूम बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है.

घटना बुधवार, 11 नवंबर देर रात करीब 12:30 बजे जमालपुर सदर बाजार फाड़ी के पास हुई. आरोप है कि दशरथ मंडल ने अपनी पत्नी पूजा देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद अपनी दो बच्चियों के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूजा का शव खून से लथपथ हालत में मिला. 

यह भी पढ़ें- परिसीमन और महिला आरक्षण पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति? चिराग पासवान ने बताई अंदर की बात

2015 में हुई थी दोनों की शादी

पूजा देवी की शादी वर्ष 2015 में धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर निवासी दशरथ मंडल से हुई थी. दशरथ रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था. बाद में उसने वीआरएस लेकर नौकरी छोड़ दी थी. दंपती की दो बेटियां हैं. बताया जाता है कि शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. अक्सर कहासुनी और झगड़े होते थे. कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एज गैप बहुत ज्यादा था इस वजह से भी दोनों के बीच नहीं पटती थी. पत्नी पर शक की बात भी सामने आई है.

भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

मृतका के भाई शुभम कुमार ने आरोप लगाया कि पूजा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. करीब एक साल पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी. इस मामले में थाने में शिकायत दी गई थी. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. पुलिस के अनुसार, बुधवार रात में भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने हथियार किया बरामद

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जानकारी में पुराने विवाद और हालिया झगड़े की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि साक्ष्य जुटाकर जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि दोषी को सजा दिलाई जा सके.

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में IB की बड़ी कार्रवाई, विदेश में बैठे आकाओं से कनेक्शन का शक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *