Headlines

मुंबई के गोकुलधाम में कुर्बानी विवाद गरमाया, BJP नगरसेविका को मिली धमकी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गोरेगांव में कुर्बानी का विरोध करने पर बीजेपी नगरसेविका को मिली धमकी.
  • सातम ने गोकुलधाम सोसाइटी में बकरा शेड का विरोध किया था.
  • धमकी के बाद दिंडोशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
  • नगरसेविका ने कहा, धमकियों से डरने वाली नहीं हैं.

मुंबई के गोरेगांव स्थित गोकुलधाम इलाके में कुर्बानी को लेकर शुरू हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. बीजेपी नगरसेविका प्रीती सातम ने आरोप लगाया है कि कुर्बानी का विरोध करने के बाद उन्हें व्हाट्सएप कॉल और सोशल मीडिया के जरिए धमकियां दी जा रही हैं. प्रीती ने गोरेगांव में स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में बकरों की कुर्बानी के लिए बनाए गए शेड का विरोध किया था. अब उसी विरोध के कारण उन्हें ये धमकियां मिल रही हैं. 

प्रीती सातम ने इस मामले में दिंडोशी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने धमकी देने वाले सभी फोन नंबरों की सूची पुलिस को सौंप दी है. पुलिस ने संबंधित नंबरों की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

प्रीती सातम ने कहा- धमकियों से डरने वाली नहीं

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रीती सातम ने कहा कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं. उनका कहना है कि वह गलत और अवैध काम के खिलाफ विरोध कानून के दायरे में जारी रखेंगी.  प्रीती सातम ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता हैं, धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं.” गोकुलधाम परिसर में कुर्बानी विवाद के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. 

क्या था मामला?

बता दें कि गोरेगांव पूर्व में गोकुलधाम के सैटेलाइट गार्डन फेज-1  में स्थित आजाद नगर डी-3 इमारत के कंपाउंड में बकरा शेड बनाया गया था. यहां कुर्बानी के लिए बकरे भी लाए गए थे, लेकिन सोसाइटी लोगों और हिंदू संगठनों ने विरोध किया था. इसमें प्रीती भी शामिल थीं. इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद BMC ने बकरे बांधने और सोसाइटी में कुर्बानी देने की दी हुई इजाजत बकरीद से एक रात पहले  रद्द कर दी. नगर पालिका के अधिकारियों ने इस दौरान साफ किया था कि सोसाइटी से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में अधिकृत स्लॉटर हाउस मौजूद है, ऐसे में वहीं जाकर कुर्बानी दें. 

मुंबई: बकरीद से एक रात पहले BMC ने वापस ली कुर्बानी की इजाजत, मुस्लिम समाज बोला- ‘BJP के प्रेशर में…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *