Headlines

मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड


महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पांच प्रतिष्ठित क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं. जांच के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और खाद्य मानक नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए गए. इसके अलावा एक क्लब को व्यवसाय बंद करने का नोटिस और एक अन्य को सुधार नोटिस जारी किया गया है.

FDA द्वारा 27 जुलाई 2026 को मुंबई के सात क्लब, कैंटीन और रेस्तरां की जांच की गई थी. जांच में कई जगहों पर गंदगी, कीटों का प्रकोप, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का उपयोग, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई.

कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, ‘हमें पता है कि…’

इन पांच क्लबों के लाइसेंस निलंबित

FDA ने निम्नलिखित पांच प्रतिष्ठानों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए हैं.

  • The Cricket Club of India Ltd.
  • RK Juhu Gymkhana
  • The Aparna, Juhu Gymkhana
  • MIG Cricket Club, बांद्रा पूर्व
  • The Willingdon Sports Club

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में मिलीं गंभीर खामियां

क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन तैयार करने की जगह अलग नहीं थी. रसोई और कचरा निस्तारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉकरोच और मक्खियां पाई गईं. एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, सड़ी-गली सब्जियां और खराब मशरूम भी मिले. इसके अलावा खाद्य पदार्थों के भंडारण और लेबलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं.

जुहू जिमखाना में स्वच्छता नियमों की अनदेखी

RK Juhu Gymkhana में खाद्य पदार्थों की उचित निगरानी नहीं की जा रही थी. इस्तेमाल किए गए तेल का रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था. रसोई क्षेत्र में ड्रेनेज व्यवस्था खराब पाई गई और कर्मचारियों द्वारा दस्ताने, कैप तथा एप्रन का उपयोग नहीं किया जा रहा था.

MIG क्रिकेट क्लब में बिना लाइसेंस के कैटरिंग संचालन

MIG क्रिकेट क्लब में जांच के दौरान पता चला कि “नेबुला कैटरिंग सर्विसेज” नामक संस्था बिना वैध FSSAI लाइसेंस के क्लब परिसर में कैटरिंग का काम कर रही थी. इसके अलावा रसोई में कॉकरोच और मकड़ी के जाले मिले तथा खाद्य पदार्थों का भंडारण नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया.

गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को व्यवसाय बंद करने का आदेश

मलाड पश्चिम स्थित गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को बिना वैध पंजीकरण और लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने के कारण “स्टॉप बिजनेस नोटिस” जारी किया गया है. FDA ने क्लब को तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने के निर्देश दिए हैं.

राज्यभर में FDA की बड़ी कार्रवाई

विशेष अभियान के दौरान FDA ने राज्यभर में कई कार्रवाई कीं.

  • कुल 35 छापे मारे गए.
  • 81 होटल, रेस्ट्रोरेंट , ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई.
  • 12 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए.
  • 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए.
  • दूध और दुग्धजन्य उत्पादों का 205 लीटर स्टॉक (8,696 रुपये) जब्त किया गया.
  • प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण और परिवहन के 18 मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 46.59 लाख मूल्य का माल जब्त किया गया.
  • अन्य खाद्य पदार्थों का 21,434.13 किलोग्राम स्टॉक, जिसकी कीमत करीब 58.03 लाख है, जब्त किया गया.
  • प्रतिबंधित और अन्य खाद्य पदार्थों सहित कुल 1.04 करोड़ से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया.

लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *