Headlines

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR


मुंबई में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन (PAP) फ्लैट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लगभग 5.57 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोप में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता आकाश राधेश्याम सोनी के अनुसार, वर्ष 2017 में वह अपने कारोबारी साझेदार के साथ रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम कर रहे थे.

रियल एस्टेट में काम करने के दौरान सोनी की मुलाकात शैलेश काकण और उसके सहयोगियों से हुई. आरोप है कि उन्होंने खुद को SRA अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए मुंबई के अंधेरी, सांताक्रूज, बांद्रा, कांदिवली और माटुंगा सहित विभिन्न इलाकों में PAP फ्लैट उपलब्ध कराने का दावा किया.

अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग

47 ग्रहकों को ठगा

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग परियोजनाओं के लिए प्रति फ्लैट 15 लाख से 28 लाख रुपये तक की कीमत बताई. इसके बाद शिकायतकर्ता और उनकी कंपनी के माध्यम से करीब 47 ग्राहकों से धनराशि एकत्र की गई. आरोप है कि इस प्रक्रिया में कुल 5 करोड़ 57 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों को दिए गए. शिकायत में यह भी उल्लेख है कि भुगतान टोकन राशि और बाद की किस्तों के रूप में चेक तथा RTGS सहित विभिन्न माध्यमों से किया गया.

फर्जी दस्तावेजों से जीता भरोसा

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने भरोसा दिलाने के लिए SRA के कथित लेटरहेड पर आवंटन पत्र, आदेश प्रतियां, कलेक्टर कार्यालय से जुड़े दस्तावेज, सक्षम प्राधिकारी के पत्र, सोसायटी की NOC, बिजली बिल और अन्य सरकारी रिकॉर्ड उपलब्ध कराए. हालांकि, बाद में जब इन दस्तावेजों का सत्यापन SRA कार्यालय में कराया गया तो प्रारंभिक जांच में इनके सरकारी रिकॉर्ड से मेल नहीं खाने की बात सामने आई.

दर्ज कराई शिकायत

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2024 में शिकायतकर्ता ने SRA के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद दस्तावेजों की जांच कराई गई, जिसमें कथित तौर पर कई दस्तावेज संदिग्ध पाए गए. इसके आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

इस मामले में पुलिस ने शैलेश काकण, रूपेश वेलेंकर, अभिषेक गुजर और विश्वनाथ जाधव समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सभी ने मिलकर PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर सुनियोजित तरीके से लोगों से धनराशि हासिल की.

आक आरोपी का शिवसेना से लिंक

शिकायत में विश्वनाथ जाधव का भी उल्लेख है. आरोप है कि उन्होंने 25 लाख रुपये लेकर फ्लैट दिलाने का आश्वासन दिया था. शिकायतकर्ता का दावा है कि विश्वनाथ जाधव पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से जुड़े एक विधान परिषद सदस्य के पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके हैं और वर्तमान में मुंबई के एक सांसद के पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत हैं. पुलिस ने उन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया है.

उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *