Headlines

मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार


मुंबई की लोकल ट्रेन को वहां की लाइफलाइन कहा जाता है. हर रोज इसमें लाखों लोग सफर करते हैं. भीड़भाड़ से भरी इस लोकल ट्रेन से अक्सर लड़ाई-झगड़े के वीडियो सामने आते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा. दरअसल, महिलाओं वाले डिब्बे में एक सीट पर एक कुत्ता बड़े मजे से सो रहा था, लेकिन किसी भी यात्री ने उसे वहां से भगाया नहीं, बल्कि सब उसे देखकर मुस्कुराने लगे.

जब ट्रेन की सीट पर सो गया ‘छोटा मेहमान’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘@thewoofline’ नाम के अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में दिख रहा है कि लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में एक खाली सीट के कोने पर एक कुत्ता मजे से नींद ले रहा है. ट्रेन चल रही है, स्टेशन आ रहे हैं, लोग आ-जा रहे हैं, लेकिन उस कुत्ते को किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा. वह बिना किसी डर के चैन की बांसुरी बजा रहा है.

अजनबियों ने दिखाया ऐसा प्यार, सब रह गए हैरान

सबसे खूबसूरत बात यह रही कि ट्रेन में सफर कर रही महिलाओं ने उस बेजुबान को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया. जब कुत्ता काफी देर तक एक ही पोजीशन में सोया रहा, तो कुछ अनजान पैसेंजर्स को चिंता होने लगी कि वह ठीक तो है न. लोग उसके पास गए और प्यार से उसे सहलाने लगे. वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, “कोई इस प्यारे से फरिश्ते को परेशान नहीं कर रहा था. यह वो भारत है, जिसमें मैं रहना चाहता हूं. मीडिया भले कुछ भी दिखाए, लेकिन आज भी लोग जानवरों से बहुत प्यार करते हैं.”

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को अब तक 3 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हर कोई मुंबई के लोगों की तारीफ कर रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “भारतीय हमेशा से जानवरों के साथ प्यार से रहते आए हैं, मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह ‘जियो और जीने दो’ की सच्ची मिसाल है.” वहीं एक और यूजर ने कहा, “अगर दुनिया का हर इंसान ऐसा ही दयालु बन जाए, तो यह धरती सभी के लिए जन्नत बन जाएगी.” 

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *