Headlines

मुजफ्फरनगर में 19 साल की युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने रुकवाई शव यात्रा


पश्चिमी उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया. युवती के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन श्मशान घाट जा रहे थे, तभी पुलिस ने बीच रास्ते में ही शव यात्रा रुकवा दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

मामला बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के शाहडब्बर गांव का है. मृतका की पहचान तन्नू कश्यप के रूप में हुई है. गांव में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों पर ही युवती को जहर देकर हत्या करने की चर्चा है. हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस को डायल 112 को मिली थी सूचना

दरअसल, रविवार सुबह बुढ़ाना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि शाहडब्बर गांव में 19 वर्षीय तन्नू कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और परिजन आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट लेकर जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बीच रास्ते में ही शव यात्रा को रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

युवती को जहर देकर मारने की चर्चा

गांव में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती को जहर देकर मार दिया गया. वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में युवती द्वारा खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. युवती की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

सीओ ने मामले पर क्या बताया?

सीओ बुढ़ाना राधा रमण सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से शाहडब्बर गांव में तन्नू पुत्री नीतू कश्यप की हत्या की सूचना मिली थी. सूचना पर 112 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में प्रथम दृष्टया युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन को नई उड़ान, SCADA से हाईटेक हुई पेयजल सप्लाई व्यवस्था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *