Headlines

‘मुझे पूरा भरोसा है कि…’, ऋषभ शेट्टी की फिल्म और अभिनय की होम मिनिस्टर अमित शाह ने की तारीफ


गृह मंत्री अमित शाह और एक्टर ऋषभ क्षेत्र की मुलाकात इन दिनों चर्चा में आ गई है. इस मुलाकात में ऋषभ और अमित शाह ने कला, परंपरा और भारतीय विरासत को लेकर कई बातचीत की थी. हाल ही में ऋषभ शेट्टी ने अमित शाह के साथ तस्वीरें शेयर की और अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की. साथ ही अमित शाह ने भी उनके पोस्ट को शेयर किया और ऋषभ की जमकर तारीफ की.

ऋषभ ने किया पोस्ट 

ऋषभ शेट्टी ने अमित शाह के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, ‘अमित शाह जी से मिलना मेरे लिए सच में एक सम्मान की बात थी. उन्होंने ‘कांतारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1′ के बारे में जो सराहना की, वो पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा. उनके साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करना भी बहुत अच्छा अनुभव रहा. मुझे खास तौर पर तब बहुत खुशी हुई, जब उन्होंने हमारे इतिहास, संस्कृति, कला और फिल्म निर्माण को लेकर अपनी गहरी समझ और जानकारी शेयर की.’

अमित शाह ने भी की तारीफ

वहीं अमित शाह ने ऋषभ शेट्टी के पोस्ट को शेयर कर तारीफ करते हुए कहा, ‘आपसे फिल्मों और संस्कृति के बारे में बात करना सच में बहुत अच्छा लगा. जिस तरह आप अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सभ्यता और संस्कृति को समझदारी और संवेदनशीलता के साथ पेश करते हैं, वो सच में काबिले-तारीफ है और दिल पर असर छोड़ता है. मुझे पूरा भरोसा है कि आप आगे भी अपने काम से लोगों को प्रेरित करते रहेंगे.’

ये भी पढ़ें: ‘आलू का बोरा है…’, जब रवि किशन ने की थी अक्षरा सिंह की बॉडी शेमिंग, नाराज हो गई थीं एक्ट्रेस

बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी ‘कांतारा’

बता दें कि ‘कांतारा’ साल 2022 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया और लीड रोल में भी नजर आए. इसकी कहानी कर्नाटक की लोक परंपराओं, जंगल और इंसान के रिश्ते और देव-आस्था के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके बाद फिल्म के प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2025 में रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. फिल्म को अपनी अनोखी कहानी और दमदार क्लाइमैक्स के लिए खूब सराहना मिली. 

ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, पवन सिंह के बाद अब किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *