Headlines

मेरठ में ग्रैंड स्क्वेयर कॉम्प्लेक्स सील, यूट्यूबर शादाब जकाती के ज्वेलरी शोरूम पर भी कार्रवाई


उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास विकास परिषद की टीम ने हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कांप्लेक्स को सील कर दिया. इस कांप्लेक्स में यूट्यूबर शादाब जकाती का भी गोल्ड ज्वैलरी का शोरूम था. वहीं, कांप्लेक्स के मालिक ने आवास विकास के अधिकारियों पर नियम विरुद्ध कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शिकायत की बात कही है.

आवास विकास की टीम लाव लश्कर के साथ बुधवार को हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वेयर कांप्लेक्स पहुंची. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आवास विकास की टीम ने कांप्लेक्स को सील कर दिया. इस कांप्लेक्स में लगभग 200 दुकानें हैं. जिनमें सभी दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है. इसी कांप्लेक्स में युट्यूबर शादाब जकाती का भी गोल्ड ज्वैलरी का शोरूम है. शादाब जकाती के शोरूम पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में आगरा-लखनऊ समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

पहले भी जारी हुए थे नोटिस 

बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले बने इस कॉम्प्लेक्स को लेकर पहले कभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था. लेकिन हाल ही में शादाब जकाती ने यहां अपना वन ग्राम ज्वेलरी शोरूम खोला, जिसके बाद यह परिसर अचानक चर्चाओं में आ गया. उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ जुटने पर शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था. गिरफ्तारी भी हुई थी लेकिन थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया था.

व्यापारियों में हडकम्प 

अब अचानक हुई सीलिंग कार्रवाई से व्यापारी हैरान हैं. उनका कहना है कि अधिकारियों ने बिना स्पष्ट जवाब दिए पूरे कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया. वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि शादाब जकाती के शोरूम खुलने और उससे जुड़े विवादों के बाद ही आवास विकास परिषद की यह कार्रवाई हुई है. फ़िलहाल इस मामले में अभी शादाब जकाती की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उधर कुछ व्यापरियों में शादाब जकाती को लेकर नाराजगी भी है.

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 9 लोग थे सवार; 6 लापता, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *