Headlines

‘मेरा यौन शोषण हुआ था…’, बचपन को याद कर सोहेल खान का छलका दर्द, सालों तक परिवार से छुपाई बात


अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो ‘अलायंस’ चर्चा में आ गया है. सोहेल खान के बाद उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री से शो में उनके बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं. इसी बीच शो में सोहेल खान ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने बचपन का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि किसी ने उनका यौन शौषण किया था, जिसे उन्होंने कई सालों तक अपने परिवार से छिपाकर रखा.

सालों बाद पिता को बताई सच्चाई

हाल ही में सोहेल ने कहा, ‘मैं रैगिंग के खिलाफ हूं और मैं अपने दोनों बेटों से कहता हूं कि अगर कोई तुम्हें परेशान या बुली करें, तो बिना किसी झिझक के मुझे बताना क्योंकि मेरे साथ ऐसा हो चुका है.’ उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए बताया, ‘मैं बहुत छोटा था, जब किसी ने मेरा यौन शौषण किया था. मैंने कई सालों तक इसे किसी को नहीं बताया. लेकिन जब मैं बड़ा हुआ, तो अपने पापा को सारी बात बताई. वो मुझे पूछने लगे कि इतनी बड़ी बात इतने सालों में क्यों नहीं बताए? तब उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें शर्म आती थी.’ अपने साथ हुए इस हैरेसमेंट के बाद वो अपने बच्चों को हमेशा सलाह देते है कि कुछ भी गलत हो, तो उसके बारे में मुझे तुरंत बताना और चुप मत रहना.

ये भी पढ़ें: बेबी शॉवर में खिल उठा सामंथा रुथ प्रभु का चेहरा, परिवार संग मनाई खुशियां, तस्वीरें वायरल

इसी बीच उन्होंने बताया कि जब वो पिता बनने वाले थे, तब सीमा के साथ बातचीत में कहते थे कि बेटा हुआ, तो सोहेल नाम रखेंगे और बेटी हुई तो सीमा नाम रखेंगी. सोहेल हमेशा से अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे, लेकिन डिलीवरी के बाद जब पता चला कि बेटा हुआ, तो सीमा ने होश में आते ही तुरंत कहा कि निर्वाण कैसा नाम है? तब मैंने तुरंत हां कर दिया. 

सोहेल और सीमा की शादी

वहीं बात करें सोहेल और सीमा के रिश्ते की, तो दोनों ने 1998 में शादी की थी और 24 सालों तक एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताई. हालांकि कई वजह से 2022 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों ने फिर कभी शादी नहीं की और अपने बच्चों की परवरिश साथ में करते हैं. उनके दो बेटे हैं -निर्वाण और योहान. हालांकि आज भी उनके बीच वैसा ही प्यार और सम्मान हैं. शो में भी दोनों के बीच का रिश्ता साफ देखने को मिलता हैं.

ये भी पढ़ें: मौनी रॉय संग लिंकअप की अफवाहों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, बोले- हर दोस्ती को रोमांटिक एंगल की जरुरत नहीं

बता दें कि शो ‘लॉकअप 2’ में राम कपूर ने भी बताया था कि उनका 13 साल की उम्र में यौन शोषण हुआ था.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *