टीवी शोज में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. आने वाले एपिसोड्स में कई सीरियल्स की कहानी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है. कहीं रिश्तों में बदलाव आएगा तो कहीं नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं 5 बड़े टीवी शोज के लेटेस्ट स्पॉइलर्स.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. कुकिंग कॉम्पिटिशन के दौरान कलाई में चोट लगने के बावजूद अनुपमा एक हाथ से टास्क पूरा करेगी, लेकिन सिर्फ दो अंकों के अंतर से प्रेम और उसकी टीम से हार जाएगी. हार के बाद अनुपमा भावुक हो जाएगी, जबकि प्रेम जीत का जश्न मनाएगा. वहीं, दिग्विजय उसे आराम करने की सलाह देगा, लेकिन अनुपमा हार मानने से इनकार कर देगी.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. मीरा की साजिश के बाद यशवर्धन पर छेड़छाड़ का आरोप लग जाएगा, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच जाएगा और मामला मीडिया तक पहुंच जाएगा. इसी बीच मीरा अचानक गायब हो जाएगी, जिससे सभी का शक और बढ़ जाएगा. वहीं, बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब यशवर्धन अनु के सामने मीरा की साजिश और उससे जुड़ा एक बड़ा राज खोल देगा.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वसुधा घबराई हुई मंदिर पहुंचेगी, जहां गुरुजी उसे चंद्रिका के अतीत का ऐसा राज बताएंगे, जिसने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी. गुरुजी का कहना होगा कि यही सच आगे चलकर वसुधा की सबसे बड़ी ताकत बनेगा. दूसरी ओर, अपराधबोध में डूबी चंद्रिका खुद को सजा देती नजर आएगी. सच जानने के बाद वसुधा पूरी तरह टूट जाएगी और चंद्रिका को खुद को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़ेगी.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में विरानी मेंशन में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. कार्तिक और वृंदा के बीच बढ़ती दूरियां पूरे परिवार के सामने नया बवाल खड़ा करेगी. वहीं, मुन्नी को मिताली की चालाकी का पता चल जाएगा, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस होगी. दूसरी ओर, तुलसी समायरा को बड़ा चैलेंज देंगी ताकि उसका असली चेहरा सबके सामने आ सके. वहीं, गौतम और करण की तकरार भी बढ़ती जाएगी, जिससे विरानी परिवार में तनाव और गहरा हो जाएगा.
ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 13: ‘धमाल 4’ की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. भवानी, स्नेहा को खुली चुनौती देगी, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाएगी. वहीं, स्नेहा का आमना-सामना दुर्गावती की मां से होगा, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा. दूसरी ओर, मां को पुलिस के हवाले करने के बाद सिद्धू मुश्किल दौर से गुजरता नजर आएगा. बदलते हालात के बीच स्नेहा और सिद्धू के रिश्ते की भी अग्निपरीक्षा होगी, जबकि गंगा माई की बेटियां अन्याय के खिलाफ मजबूती से डटी रहेंगी.
