- विधानसभा में यूसीसी विधेयक जल्द पेश होने की उम्मीद जताई।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर शहर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुर्शिदाबाद के विकास पर जोर दिया. उन्होंने AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं ममता बनर्जी की तरह कमजोर मुख्यमंत्री नहीं हूं. जनप्रतिनिधियों की गैर-जिम्मेदाराना और आपत्तिजनक टिप्पणियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा, ‘दो महीने में रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं और हमारा ध्यान मुर्शिदाबाद के विकास पर है. हम मुर्शिदाबाद में विकास की राजनीति करेंगे, न की हिंदू-मुसलमान की, जो लंबे समय से की जाती रही है. विकास कार्यों में किसी भी शख्स की धार्मिक पहचान नहीं देखी जाएगी. सरकार सभी नागरिकों के लिए समान रूप से काम कर रही है और हमारा लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास और सभी लोगों के कल्याण के लिए काम करना है.’
राज्य में कानून व्यवस्था बनाने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर
वहीं, राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘राज्य में कानून व्यवस्था के सवाल पर हमने समीक्षा की कि यहां पर बकरीद और मुहर्रम जैसे बड़े-बड़े त्योहार मनाए गए हैं. आने वाले दिन में रथ यात्रा और सावन में जो जल यात्रा भी होने वाली है. हमारा मकसद है कि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से काम करें और सभी कानून का सम्मान करें.’
उन्होंने कहा कि सब लोग समर्थन कर रहे हैं और पिछले दो महीने में पश्चिम बंगाल में कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. कुछ भाषणबाजी हुई थी, लेकिन उस पर हमने बड़ी कार्रवाई की और अगर कुछ दिक्कत हो रही है तो मुझे बताएं, मैं उस पर कार्रवाई करूंगा.
मानव तस्करी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को दिया गया निर्देश- अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘राज्य में कानून व्यवस्था हर हाल में बनाई रखी जाएगी. रेलवे लाइनों में आग लगाना, पुलिस थानों और बीडी ऑफिसों को जलाना और पुलिस पर हमला करना अब पुराने समय की बात हो गई है. महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं.’
#WATCH | Behrampore, West Bengal: CM Suvendu Adhikari says, “Law and order is to be properly maintained. Torching railway lines, setting police stations and BD offices ablaze, and attacking the police are all a matter of the past now. Police have been instructed to take stringent… pic.twitter.com/mTcwyqRdBa
— ANI (@ANI) July 10, 2026
विधानसभा में जल्द लाया जाएगा UCC बिल- अधिकारी
वहीं, राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए बंगाल कैबिनेट ने समिति का गठन कर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया गया है और आयोग ने अपना काम भी शुरू कर दिया है.’
#WATCH | Behrampore, West Bengal: CM Suvendu Adhikari says, “UCC committee has been formed…the commission has started its work. We are hopeful of bringing the Uniform Civil Code in the Bidhan Sabha soon. Following the Governor’s approval, the Public Safety and Control of… pic.twitter.com/gtwKqqlxdM
— ANI (@ANI) July 10, 2026
उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि जल्द ही यूसीसी विधेयक को बंगाल विधानसभा में पेश किया जाएगा. राज्यपाल की मंजूरी के बाद पब्लिश सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज विधेयक सोमवार (13 जुलाई, 2026) से लागू हो जाएगा.’
यह भी पढ़ेंः ‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
