FIFA World Cup 2026 Quarter-final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल 10 जुलाई (भारतीय समय के अनुसार) को फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला गया. मुकाबले में फ्रांस ने 2-0 से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली. मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और शुभमन गिल नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों भारतीय खिलाड़ी मैच देखने पहुंचे थे और उन्होंने फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे खिलाड़ी को चियर किया.
वायरल तस्वीर में कोहली और गिल स्टैंड्स में बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों ही दिग्गजों ने ब्लैक चश्मा पहना हुआ है. फोटो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे इसे मैच की किसी वीडियो से काटा गया हो. एक कोने पर मुकाबले का स्कोर नजर आ रहा है. यह फोटो तब निकाली गई जब 41 मिनट से ज्यादा का खेल पूरा हो चुका था.
फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा गया, “विराट कोहली और शुभमन गिल फ्रांस बनाम मोरक्को का मैच देख रहे हैं और किलियन एम्बाप्पे को चियर कर रहे हैं.
Virat Kohli and Shubman Gill watching the France vs. Morocco match, cheering for Kylian Mbappé🐐 pic.twitter.com/4IZLO3OftP
— Central Cricket (@arshdeep3444) July 9, 2026
क्या है तस्वीर की सच्चाई?
बात करें तस्वीर की सच्चाई की, तो इसके बारे में पुख्ता सबूत नहीं मिल सका है. कोहली या गिल ने कहीं भी इस बात जिक्र नहीं किया कि दोनों फीफा का मैच देखने गए हैं. लिहाजा यह फेक यानी झूठी तस्वीर है. इस तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है.
कुछ दिन पहले एक और तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि एमएस धोनी और विराट कोहली पुर्तगाल का मैच देखने पहुंचे. दोनों ने पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को चियर किया. पड़ताल में तस्वीर झूठ निकली थी.
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी फ्रांस
फ्रांस इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. टीम सेमीफाइनल मुकाबला 15 जुलाई (भारतीय समय के अनुसार) को खेलेगी. अभी दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम तय होना बाकी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि फ्रांस की सेमीफाइनल में किससे भिड़ंत होती है.
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
