Headlines

गरबा पर AIMIM नेता बोले, ‘मुसलमानों को ऐसी जगह क्यों जाना जहां…’


गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की एंट्री बैन करने के वीएचपी के रुख पर राजनीति गरमाई हुई है. एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर अपनी भड़ास निकाली. उन्होंने अब खुद ही गरबा इवेंट में शामिल होने से मुसलमानों को बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों पर क्यों जाना जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे.

मुसलमानों को गरबा में जाने की क्या जरूरत- वारिस पठान

AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने गरबा विवाद पर कहा, “मेरी बात बिल्कुल साफ है. मैं सभी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि आपको गरबा में जाने की क्या जरूरत है? इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है. ऐसी जगहों पर क्यों जाना जहां आपकी इज्जत पर सवाल उठे? वहां आपकी कोई इज्जत या सम्मान नहीं है.” 

इस्लाम में कहां लिखा है कि डांडिया खेलना चाहिए- पठान

उन्होंने आगे कहा, ”वे आपसे तिलक लगाकर आने, ये सब करने के लिए कहते हैं. ऐसी जगहों पर न जाएं. मुझे बताएं कि इस्लाम में कहां लिखा है कि गरबा या डांडिया खेलना चाहिए? तो फिर क्यों जाना? आपको बस नहीं जाना चाहिए, बात खत्म. अब लोग आपस में बातें कर रहे हैं तो उन्हें करने दें. वहां जाना ही नहीं है. वहां जाते हैं तो फिर ये मारते हैं, तोड़ते हैं. आपको बेइज्जत किया जाएगा, मारा- फटकारा जाएगा, मॉब लिंचिंग होगी, तो ऐसी जगहों पर मत जाओ.”

गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स पर क्या बोले पठान?

गुजरात में होने वाले 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर भी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “अगर आप ये सब चीज़ें गुजरात भेज देंगे, तो महाराष्ट्र में क्या बचेगा? आपने T20 का फ़ाइनल वहाँ कराया. बाद में, आपने वहाँ क्रिकेट के दूसरे इवेंट्स भी कराए. आप सब कुछ गुजरात ले जा रहे हैं.

एक दिन राष्ट्रपति भवन भी उठाकर गुजरात ले जाएंगे- वारिस पठान

उन्होंने आगे कहा, ”बॉलीवुड यहीं है. दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की शुरुआत महाराष्ट्र में हुई थी. एक दिन आप राष्ट्रपति भवन भी उठाकर गुजरात ले जाएंगे. आप महाराष्ट्र विधानसभा की बिल्डिंग भी वहाँ ले जाएंगे. आप सब कुछ गुजरात ले जाएंगे. मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए यह इवेंट यहीं होना चाहिए. मैं समझता हूं कि सबकुछ गुजरात में भेजना सही नहीं है.”

अभिजीत दीपके का ऐलान- MPSC पर महाराष्ट्र में करेंगे बड़ा आंदोलन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *