Headlines

विनोद निषाद हत्याकांड: मंत्री संजय निषाद सख्त, दी घेराव की चेतावनी


गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में विनोद निषाद की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है. मंत्री ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

संजय निषाद ने पोस्ट में कहा कि विनोद निषाद पर गोली और चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने घटना को बेहद दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मंत्री संजय निषाद ने पुलिस कार्यालय के घेराव की दी चेतावनी

मंत्री ने गोंडा पुलिस प्रशासन से आज रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही परिजनों के बयान के आधार पर परसपुर थानाध्यक्ष, शाहपुर चौकी इंचार्ज समेत संबंधित स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग रखी. उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 11 सितंबर को गोंडा पहुंचकर पुलिस कप्तान के आवास और कार्यालय का घेराव करेंगे.

ASP पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि ‘कल (9 सितंबर) दो हजार छब्बीस को करीब साढ़े दस बजे रात में विनोद कुमार नाम के एक व्यक्ति ने थाना परसपुर में आके एक लिखित तहरीर दिया कि शाहपुर थानावा में जब वो अपने बर्तन की दुकान बंद करके अपने घर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में रोककर तीन लोग नामजद तथा पांच-छह अज्ञात लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई.

आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं…

दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही

उसकी इस सूचना पर तत्काल थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उसको ले जाया गया. जहां पर उसको बेहतर उपचार के लिए पहले जिला चिकित्सालय गोंडा तथा उसके पश्चात लखनऊ रेफर कर दिया गया. आज सूचना प्राप्त हुई है कि उसकी मृत्यु हो गई है. उसकी मृत्यु के आधार पर सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई है. नामजद अभियुक्तों में से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है, लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है.’

मायावती का साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगे आकाश आनंद? बुआ-भतीजे के बीच आएंगे अखिलेश यादव!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *