राहुल गांधी के संसद में दिए भाषण को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई. इस दौरान सदन में उनका भाषण पूरा नहीं हो सका. वहीं, अब इस पर प्रियंका गांधी ने भी बयान दिया है. जहां राहुल गांधी ने सदन के बाहर आकर कहा कि मैं सही वक्त पर बोलता हूं. तो वहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि पूरा देश देख रहा है कि क्या हुआ. बच्चे की आंख फोड़ दी गई है.
इसके अलावा राहुल गांधी ने एक्स पर भी पोस्ट किया. उन्होंने कहा, ‘आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके जिम्मेदार का नाम लिया – गृह मंत्री अमित शाह. मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया. आज शाम 6 बजे – प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया. माइक बंद कर सकते हैं – छात्रों की गूंज नहीं.
राहुल गांधी ने अमित शाह को लेकर क्या बोला?
राहुल गांधी ने सदन में 29 जुलाई को दिए अपने भाषण के दौरान छात्रों के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही पैलेट गन को लेकर भी गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. हालांकि, सदन में गृहमंत्री की गैर मौजूदगी पर भी राहुल गांधी ने अपना बयान दिया राहुल ने कहा, ‘वे सदन में आए ही नहीं हैं. वे क्यों नहीं आ रहे हैं? भारत के तथाकथित बहादुर गृहमंत्री सदन में क्यों नहीं हैं? अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है, और कोई आदेश जारी नहीं किया है, तो उन्हें बस यह साफ कर देना चाहिए कि उन्होंने आदेश जारी नहीं किया था. मुख्य बात यह है कि मुझे संसद में बोलने का अधिकार है, और मुझे वह अधिकार मिलना ही चाहिए.’
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
प्रियंका गांधी ने बयान कार्यवाही से हटाने को लेकर क्या कहा है?
इधर, सदन में जाने से पहले प्रियंका गांधी ने नए शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी वाले मामले पर भी अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि उनके बयान में असंसदीय क्या था? यह तो बस सच था. अगर वे सच बोलने की मुझे सजा देना चाहते हैं, तो ठीक है. मैं सच ही बोलूंगी. आपने देखा है कि वीडियो मौजूद हैं. यह सिर्फ एक मामला नहीं है. मंगलुरु में महिलाओं पर हुए पब हमले में शामिल व्यक्ति को बीजेपी में किसने शामिल किया था? प्रह्लाद जोशी ने. उसे पांच घंटे बाद—या जब भी हुआ हो—निकाल दिया गया था. लेकिन उसके शामिल होने की तस्वीर मौजूद है. यह सिर्फ एक घटना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के प्रति उनके नजरिए को दिखाता है.
NEET पेपर लीक केस में जल्द खुलेंगे राज? CBI ने दाखिल की 20 हजार पन्नों की चार्जशीट
