Headlines

यूक्रेन पर रूस करने वाला परमाणु अटैक? CIA चीफ ने किया मॉस्को का इमरजेंसी दौरा


रूस यूक्रेन को बढ़ाने को लेकर विचार कर सकता है. यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जारी की गई है. डेली मेल की रिपोर्ट का दावा है कि इन सभी के बीच सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ के मॉस्को में एक आपातकालीन बैठक के लिए जाने की खबर है. 

यह मीटिंग ऐसे समय हो रही है, जब क्रेमलिन के न्यूक्लियर वेपन इस्तेमाल करने या यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों को निशाने बनाने का डर लगातार बना हुआ है. 

डेली मेल ने दावा किया है कि माना जाता है कि रैटक्लिफ ने रूसी अधिकारियों को संघर्ष को और बढ़ाने को लेकर  चेतावनी जारी की है. दावा है कि इसमें न्यूक्लियर वेपन के इस्तेमाल करना भी शामिल है. यह संदेश मूल रूप से ऐसा करने वाली चेतावनी बताई जा रही है. यह अमेरिकी खुफिया जानकारी पर आधारित थी, कि युद्ध के मौदान में नए झटकों केबाद रूस तेजी से और बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है. 

ब्रिटेन और रूस के बीच क्यों बढ़ा हुआ है तनाव

यूक्रेन को ब्रिटेन की बढ़ती सैन्य मदद को लेकर मॉस्को और ब्रिटेन के बीच तनाव भी बढ़ गया है. अमेरिका की इस चेतावनी के साथ ही यूक्रेन से जुड़ी एक अन्य दिलचस्प घटना भी सामने आई है.

द कीव इंडिपेंडेंट ने स्थिति की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि वाशिंगटन ने कीव से कहा था कि जब रैटक्लिफ रूस में हों, तो वे मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला न करें. कीव 24 से 26 अगस्त के बीच इन दो शहरों पर हमले रोकने के लिए सहमत हो गया. साथ ही दावा किया गया कि अमेरिकी अधिकारियों को नहीं लगता था कि इन शहरों के आसपास रूस का एयर डिफेंस सिस्टम सुरक्षा देने के लिए पर्याप्त है. 

रैटक्लिफ के दौरे पर रूस ने की किसी तरह की पुष्टी

फिलहाल रूस की तरफ से इस दौरे पर किसी तरह की आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है. यह दौरा तब चर्चा में आया, जब फ्लाइट ट्रेडर 24 के डेटा से जानकारी मिली कि मंगलवार को अमेरिका वायुसेना का सी-17 सैन्य परिवहन विमान लातविया के रीगा से मॉस्को के व्नुकुवो एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था. यह विमान 8.60 सुबह रीगा से निकला और सुबह 10 बजे के कुछ देर बाद मॉस्को में उतरा. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *