टिकटॉक से फेमस हुए यूट्यूबर मिस्टर फैजू उर्फ फैजल शेख ने मक्का-मदीना में निकहत फातिमा उर्फ तान्या के साथ निकाह किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों की सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इस तस्वीर में फैजू अपनी दुल्हन के साथ खिड़की के पास नजर आ रहे हैं, जहां से मदीना की मस्जिद का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है. उन्होंने अपने धर्म में सबसे पवित्र माने जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक मदीना में निकाह किया है. उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में खुद इसकी जानकारी दी है..

अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए फैजू ने कुरान की आयत का जिक्र किया और इस निकाह को अपने सपने के सच होने जैसा बताया. उनकी शादी की ये दिलकश फोटोज फैंस का ध्यान खींच रही हैं.

इस तस्वीर में फैजू सफेद शेरवानी और पगड़ी पहने निकाह से जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ एक और फोटो जुड़ा हुआ है जिसमें उनकी दुल्हन भी दिखाई दे रही है.

इस फोटो में फैजू फूलों से सजे पर्दों के बीच बैठे हैं, जबकि सामने उनकी दुल्हन लाल जोड़े में नजर आ रही हैं. अन्य लोग भी इस रस्म का हिस्सा दिखाई दे रहे हैं. फैजू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी बताया कि मदीना में निकाह के दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ था.

इस फोटो को देखकर ऐसा लगता है मानो फैजू ने तान्या से उनका हाथ मांगा हो और उन्होंने तुरंत हाथ आगे बढ़ा दिया हो. फैजू और उनकी दुल्हन के सामने रखा सफेद फूलों का गुलदस्ता तस्वीर की खूबसूरती बढ़ा रहा है.

इस तस्वीर में फैजू ने अपनी दुल्हन का हाथ थामा हुआ है और उनकी तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं. इस फोटो में दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं. शादी के पारंपरिक लिबास में दोनों की यह तस्वीर उनके निकाह के खूबसूरत पलों को दिखाती है. फैजू की जिंदगी से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों में फैंस की दिलचस्पी रहती है और अब उनकी ये फोटोज सामने आने के बाद उनकी ये फोटोज वायरल हो रही हैं.

आखिरी तस्वीर में दो अलग-अलग पल नजर आ रहे हैं. एक में फैजू और उनकी दुल्हन की परछाइयां दिखाई देती हैं, जबकि दूसरी में दोनों खिड़की के पास साथ बैठे हैं. फैजू की निजी जिंदगी पहले भी फैंस के बीच चर्चा में रही है. अब अचानक उनके शादी की फोटोज ने सबकों चौंका दिया है.
Published at : 10 Oct 2026 04:45 PM (IST)
