Headlines

यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. इसी को लेकर नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर राहुल गांधी ने एक बड़ी बैठक बुलाई. बैठक में उत्तर प्रदेश के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद मौजूद रहे. इस दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई.

बैठक में प्रियंका गांधी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, तनुज पुनिया, उज्जवल रमण सिंह, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. सांसदों ने उत्तर प्रदेश की ताजा जमीनी हालात की रिपोर्ट राहुल गांधी को दी.

उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक रहे BSP नेता के लिए कही ये बात

गठबंधन पर जल्द फैसला लेने की सलाह

सूत्रों के हवाले से बताया गया कि बैठक में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई. सांसदों ने कहा कि जो भी फैसला करना है, उसे जल्द किया जाना चाहिए. उनका कहना था कि देर से फैसला होने पर जनता के बीच भ्रम की स्थिति बन सकती है.

बैठक में यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश में छात्रों का मुद्दा, किसानों का मुद्दा, अयोध्या में चढ़ावा चोरी और चंदा चोरी का मुद्दा, बेरोजगारी, महंगाई और एथेनॉल का मुद्दा बड़ा है. नेताओं ने राय दी कि पार्टी को इन सभी मुद्दों पर जमीन पर उतरकर काम करना चाहिए.

राहुल गांधी ने सांसदों को दिए निर्देश

बैठक में राहुल गांधी ने कहा, “सभी सांसद अपने-आप ने क्षेत्र में पेपर लीक, युवाओं, शिक्षा नीति, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाएं. ब्लॉक लेवल से लेकर जिला स्तर तक और कार्यकर्ताओं के सहयोग और सोशल मीडिया के सहयोग से जनता तक पहुंच बनाएं. और हर हफ्ते एक रिपोर्ट बनाएं.”

अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘BJP जानबूझकर उपचुनाव हारी…’

बैठक के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. वहीं, गठबंधन को लेकर जल्द निर्णय की मांग भी बैठक में प्रमुखता से सामने आई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *