Headlines

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेंने, यहां देखें पूरा शेड्यूल


उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 इसी महीने 8 से 10 जून 2026 तक 32,679 पदों के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे बड़ा फैसला लिया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने फैसला लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

दरअसल, पूर्वोत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. North Eastern Railway ने निर्णय लिया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए 7 जून से 10 जून तक लखनऊ-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा.

Aligarh News: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल

पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किया स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर से शाम 7:00 बजे चलकर लखनऊ रात 12:55 पर पहुंचेगी. जबकि गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ से शाम 6:15 बजे चलकर रात 11:55 पर गोरखपुर पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेनों में लगाए जाएंगे कुल 12 कोच

इसी तरह गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर से दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम 6:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 05006 लखनऊ से दोपहर 1:30 बजे चलकर शाम 6:50 पर गोरखपुर पहुंचेगी. सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 तथा एस एल आर डी के 2 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे.

उधर, उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए अमेठी प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 28,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग दोनों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 जोन और 12 सेक्टर बनाए गए

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. संपूर्ण ड्यूटी को 4 जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. सभी जोनल और सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं. सभी सर्किल ऑफिसर, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी. इसके अतिरिक्त सभी 12 परीक्षा केंद्रों को एक केंद्रीकृत कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके.

Aligarh News: मंत्री सुरेंद्र दिलेर की कार्यशैली की हो रही तारीफ, इन तस्वीरों ने जीता जनता का दिल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *