Headlines

‘ये मौसमी मेंढक…’, इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित


दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल राजनीतिक मुद्दों को पकड़ते हैं और हर मुद्दे पर मौके के हिसाब से बयान देते हैं. साथ ही उन्होंने इथेनॉल और छात्रों के मुद्दे का जिक्र करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा.

संदीप दीक्षित ने क्या कहा?

दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को आप पता नहीं कि वो गंभीरता से लेते हैं. वो कौन सा विषय है जिसकी उनको समझ है या पकड़ है? वो तो राजनीतिक विषय पकड़ते हैं. स्टूडेंट्स का हुआ तो मंच पर जाकर चढ़ गए. मंच पर वाहवाही नहीं मिली. इथेनॉल तो बड़े दिनों से चल रहा है. अचानक इनको इथेनॉल याद आ गया. इनको लगा भाव फेल हो गए, तो अब इथेनॉल के चक्कर में चलते हैं. तो आप गंभीरता से मत लिया करो. ये वो मौसमी मेंढक हैं, कूदते रहते हैं.”

दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

संदीप दीक्षित ने अपने बयान में कहा कि अरविंद केजरीवाल किसी भी मुद्दे को तभी उठाते हैं, जब उन्हें उसमें राजनीतिक फायदा दिखाई देता है. उन्होंने छात्रों के मुद्दे और इथेनॉल के विषय का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है, लेकिन अब अचानक उसे लेकर राजनीति की जा रही है.

दिल्ली में पिछले कुछ समय से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दों को उठाने का आरोप लगाते रहे हैं. संदीप दीक्षित का यह बयान भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है.

हालांकि, अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से इस बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है.

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *