Headlines

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, शेयर की लव स्टोरी


टीवी एक्टर मोहसिन खान की जिंदगी में प्यार ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर अपनी नई शुरुआत की झलक फैंस को दी है. हाथ में रिंग और प्यार से भरी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच उनकी शादी की चर्चा तेज हो गई है.

मोहसिन ने की पार्टनर की तारीफ

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में अपनी पार्टनर के लिए दिल की बात लिखते हुए बताया कि पहली मुलाकात से लेकर पहली बार हाथ थामने तक का सफर उनके लिए कितना खास रहा. एक्टर ने लिखा कि जब उन्होंने पहली बार उन्हें देखा और फिर उनके साथ कुछ खास पल बिताए, तभी उन्हें अंदर से महसूस हुआ कि उन्हें अपना ‘शख्स’ मिल गया है.

अपनी पार्टनर की तारीफ करते हुए मोहसिन ने उन्हें खूबसूरत, कॉन्फिडेंट और सेंसिटिव बताया. उन्होंने लिखा कि उनकी हंसी, उनकी शरारतें, उनके सपने और उनका जिंदगी को लेकर नजरिया उन्हें बेहद पसंद है. मोहसिन की पूरी पोस्ट को देखकर साफ है कि वह इस रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं.

‘शायद हमारी कहानी पहले से लिखी थी’

मोहसिन ने अपनी पोस्ट में अपने रिश्ते को लेकर एक खूबसूरत बात कही. उन्होंने लिखा कि शायद उनकी कहानी पहले से ही सितारों में लिखी हुई थी, या फिर जिंदगी में कभी-कभी दो लोग ठीक उसी वक्त एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उन्हें मिलना होता है.

एक्टर ने आगे अपनी पार्टनर के साथ जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की. उनके मुताबिक, साथ बिताए जाने वाले आने वाले साल प्यार, दोस्ती और ढेर सारी यादों से भरे होंगे.

ये भी पढ़ें- निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर

मोहसिन ने अपनी पसंदीदा फिल्म के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए भी प्यार का इजहार किया. उन्होंने अपनी पार्टनर के लिए बस यही दुआ की कि उनकी आंखों में कभी आंसू न आएं और वह हमेशा इसी तरह मुस्कुराती रहें.

मोहसिन और शिवांगी जोशी की जोड़ी को नहीं भूले हैं फैंस

मोहसिन खान की इस नई शुरुआत के बीच उनके पुराने रिश्ते की याद आना भी लाजमी है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. कार्तिक और नायरा के किरदारों के जरिए दोनों घर-घर में लोकप्रिय हुए और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस के बीच अलग ही जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- ‘इरुमुडी’ ने ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

शो के दौरान दोनों के रिलेशनशिप की भी काफी चर्चा हुई थी. दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस आज भी उन्हें एक साथ याद करते हैं. लेकिन जिंदगी में हर रिश्ता हमेशा एक ही मुकाम तक पहुंचे, यह जरूरी नहीं होता.

आज मोहसिन अपनी जिंदगी के जिस नए पड़ाव पर खड़े हैं, वहां उन्हें देखकर उनके फैंस के लिए पुरानी यादों के साथ खुशी का एहसास भी है. शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए शायद यह खबर थोड़ी इमोशनल हो, लेकिन मोहसिन को आखिरकार अपना प्यार मिल गया है और इससे ज्यादा खूबसूरत बात उनके लिए क्या होगी.

मोहसिन ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘Here’s to us, my love. And to the beginning of our forever.’ अब इस नए सफर के लिए मोहसिन और उनकी पार्टनर को फैंस की तरफ से खूब प्यार और बधाइयां मिल रही हैं.

Input By : निरमा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *