Headlines

‘रईसी हो तो ऐसी’ लैंड क्रूजर को पट्टे से बांध टहलाने निकली लड़की


रईस और दबंग लोगों को जब कोई कार खरीदनी होती है तो अक्सर वो आंख बंद करके लैंड क्रूजर का रुख कर लेते हैं. लैंड क्रूजर एक बड़ी और प्रीमियम एसयूवी है जो आपको दमदार रोड प्रजेंस देती है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो ने इस कार के चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है. खास बात ये है कि उससे भी बुरा हाल हुआ है फॉर्च्यूनर के चाहने वालों का. वीडियो में जो दृश्य दिखाए गए हैं उसे देखकर आप भी अपना माथा पीट लेंगे.

लड़की ने लैंड क्रूजर कार पर बांधा पट्टा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की लैंड क्रूजर जैसी भारी भरकम कार को एक पट्टे से खींचती दिखाई दे रही है. लड़की आगे आगे चल रही है और उसके हाथ में एक पट्टा है जो लैंड क्रूजर कार से बंधा हुआ है, वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स कार में बैठा है जो धीरे धीरे लैंड क्रूजर को आगे बढ़ा रहा है. यह सीन देखकर लैंड क्रूजर के चाहने वालों को थोड़ा बुरा लग सकता है लेकिन जब सिर पर रईसी का भूत सवार हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है, ऐसी बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं.

दहाड़ से डर गईं बाकी कारें

खास बात ये है कि लड़की लैंड क्रूजर के साथ एक तगड़ा सीन करती है. जब लड़की कार को लेकर जा रही होती है तो वहां लाइन से तीन से चार फॉर्च्यूनर लेजेंडर कारें खड़ी हैं. लैंड क्रूजर में बैठा ड्राइवर स्टियरिंग को इन कारों की तरफ घुमाता है तो ये कारें ऐसे पीछे हो जाती हैं मानों लैंड क्रूजर से डरकर पीछे हटी हों. ये सीन एक दम अलग अंदाज में दिखाया गया है जिसे कोई भी देखकर लैंड क्रूजर को शेर और बाकी कारों को कुछ और समझेगा. हालांकि यूजर्स का कहना है कि पट्टा शेरों को नहीं बांधा जाता.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

यूजर्स बोले, शेर को पट्टा नहीं बांधा जाता

वीडियो को 007carcare नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह क्या क्रिएटिव रील बनाई है. एक और यूजर ने लिखा…दीदी शायद भूल गई कि शेरों को पट्टा नहीं बांधा जाता, आपने पट्टा बांधकर कुछ और ही दिखा दिया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…रईसी हो तो ऐसी, क्या बात है.

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *