साउथ सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमा रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने कितनी एडवांस बुकिंग कर ली है.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने मंगलवार 6 बजे तक 4 दिनों की एडवांस बुकिंग में ओवरऑल 43.01 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 37.41 करोड़ कमा लिए हैं.
‘जेलर 2’ ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 24.57 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने 11.76 लाख टिकट बेच दिए हैं और फिल्म को 10,609 शोज मिल गए हैं. फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 649 शोज हाउसफुल हैं.
तमिलनाडु में फिल्म सबसे ज्यादा कमा रही है. फिल्म ने तमिलनाडु में 10.60 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं कर्नाटक पर 5.54 करोड़ का बिजनेस किया. केरल में फिल्म ने 4.87 करोड़, तेलंगाना में 1.80 करोड़ आंध्रप्रदेश में फिल्म ने 1.10 करोड़ कमाए. दिल्ली में फिल्म ने अभी 6.90 लाख कमाए हैं.
इसी के साथ फिल्म ने ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 10 बड़ी फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ दिया है.
जेलर 2 ने इन फिल्मों को पछाड़ा
फिल्म इरुमुड़ी ने 24.4 करोड़, भूत बंगला ने 23.6 करोड़, धमाल 4 ने 21.2 करोड़, द ओडिसी ने 20.8 करोड़, आडु 3 ने 17.8 करोड़, अल्फा ने 16.9 करोड़, Bethlehem Kudumba Unit ने15.8 करोड़, डकैत ने 13.7 करोड़, राजा शिवाजी ने 13.5 करोड़ और खलिफा 13.4 करोड़ कमाए. जेलर 2 ने इन सभी फिल्मों को पछाड़ दिया.
‘जेलर 2’ की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं और जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, फिल्म ओपनिंग डे में 2026 की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में एंट्री ले सकती है. अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कैसा परफॉर्म करती है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में रजनीकांत, मोहनलाल, विद्या बालन, मिरना मेनन, योगी बाबू, विनायकन, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे.
