Headlines

खाकी का यह रूप जीत लेगा दिल! प्रोटेस्टर को दिल्ली पुलिस ने दिया अपना लंच


दिल्ली में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान जहां एक तरफ पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और कार्रवाई के तीखे वीडियो छाए रहे, वहीं दूसरी तरफ खाकी वर्दी का एक ऐसा रूप सामने आया है जिसने इंटरनेट की जनता का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर एक क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी अपनी भूख की परवाह किए बिना अपने हिस्से का लंच बॉक्स एक अनजान शख्स को थमा देती है. तनाव के माहौल में इंसानियत की यह खूबसूरत तस्वीर अब लोगों को खूब पसंद आ रही है.

“बेटा खाना खा लो” बातचीत में लंच का जिक्र आते ही दे दिया डिब्बा

यह वीडियो ‘Ayu’ नाम के डिजिटल क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (@ayuon28) पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोटेस्ट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों के पास आयू बातचीत करने पहुंचते हैं. बातों-बातों में जब लंच और खाने का जिक्र आता है, तो एक महिला पुलिसकर्मी बिना एक पल की देरी किए बेहद ममता भरे अंदाज में अपना टिफिन बॉक्स निकालकर आयू को देने लगती हैं. महिला पुलिसकर्मी का यह निस्वार्थ भाव और मातृत्व देखकर खुद क्रिएटर भी भावुक हो जाते हैं.

वर्दी के पीछे भी धड़कता है एक दयालु दिल

आमतौर पर प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच तीखी बहस ही देखने को मिलती है, लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि सख्त वर्दी के पीछे भी एक बेहद सहृदय और दयालु इंसान होता है. कड़कती धूप और भारी तनाव के बीच ड्यूटी निभा रहीं इन महिला पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार ने लोगों की सोच बदल दी है. आयू और महिला पुलिसकर्मी के बीच का यह प्यारा संवाद अब रील्स पर छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी, लोग बोले- “दिल्ली पुलिस का यह रूप दिल छू गया”

इस वीडियो के सामने आते ही इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट्स का सैलाब आ गया है. यूजर्स महिला पुलिसकर्मी की इस दरियादिली पर सलाम ठोक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा… “ड्यूटी की सख्ती के बीच मां जैसी ममता, दिल्ली पुलिस की इन मैडम ने तो आज दिल ही जीत लिया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जो अपने हिस्से की रोटी दूसरों को दे दे, वही असली हीरो होता है.” वहीं एक और यूजर ने लिखा…”नेगेटिविटी के इस दौर में ऐसे पॉजिटिव वीडियोज ही इंसानियत पर हमारा भरोसा बनाए रखते हैं.”

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *