Headlines

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, 72 घंटो में ही कमा डाला 45% प्रॉफिट


रवि तेजा की लेटेस्ट रिलीज ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. इस फैमिली एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. इसी के साथ  शिवा निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों में कमाल कर दिखाया है. चलिए यहां जानते हैं ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई की है?

इरुमुडी’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?
‘इरुमुडी’ ने सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. इस फिल्म ने वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया और धुआंधार नोट छापे. ‘इरुमुडी’ के कलेक्शन की बात करें तो रवि तेजा स्टारर ने रिलीज के पहले दिन 15.30 करोड़ की कमाई थी. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘इरुमुडी’ ने कमाई में तेजी दिखाई और 16.20 करोड़ रुपये कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को सभी भाषाओं में 18.80 करोड़ रुपये की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 50.30 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी’ ने तीन दिन में बजट से ज्यादा की कमाई
बता दें कि ‘इरुमुडीको 35 करोड़ के बजट में बनाया गया है और इसने रिलीज के महज तीन दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर डाली है. फिल्म ने 72 घंटों में 15 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाकर इतिहास रच दिया है. बॉक्स ऑफ़िस पर ‘हिट’ का दर्जा पाने से ये बस 20 करोड़ रुपये दूर है. यह फ़िल्म ‘नारी नारी नडुमा मुरारी’ को पीछे छोड़कर 2026 की चौथी सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली तेलुगु फ़िल्म बन गई है. ये फिल्म अब तेजी से तीसरी पोजिशन हासिल करने की ओर बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें:-दूसरे संडे को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- 10वें दिन का कलेक्शन

‘इरुमुडी’ बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म
तेलुगु पारिवारिक एक्शन ड्रामा  ‘इरुमुडी’  ने तीसरे दिन ही ना केवल अपनी बजट से ज्यादा कमाई की है बल्कि ये साल की 7वीं सबसे बड़ी टॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने चेन्नई लव स्टोरी से डकैत और लेनिन के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.

भारत में साल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्में

  1. मना शंकरा वरप्रसाद गारू- 218.47 करोड़
  2. पेद्दी- 244.27 करोड़
  3. द राजा साब- 146.04 करोड़
  4. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
  5. मां इंति बंगाराम- 62 करोड़
  6. अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
  7. इरुमुडी- 50.30 करोड़
  8. लेनिन- 49.31 करोड़
  9. चेन्नई लव स्टोरी- 38.34 करोड़
  10. डकैत- 36.7 करोड़

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *