Headlines

LPG E-KYC: अगर गैस कनेक्शन कटा तो वापस कैसे मिलेगा, कितना चार्ज लगेगा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ई-केवाईसी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा, एजेंसी से संपर्क करें।

LPG e-KYC: क्या आप भी खाना बनाने के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अगर आपने 23 अगस्त 2026 तक LPG सिलेंडर की e-Kyc नहीं करवाई है तो अब आपका गैस कनेक्शन कट जाएगा? कई उपभोक्ताओं के मन में कई सवाल होंगे कि गैस कनेक्शन कटने के बाद दोबारा कनेक्शन मिलेगा या नहीं और अगर मिलेगा तो कितना चार्ज देना होगा? अगर आपके भी मन में यही सारे सवाल हैं तो आज सभी के जवाब जान लीजिए. 

क्या समस्या होगी?

हां, एक बात जरूर है कि ई-केवाईसी पूरी न करवाने पर सब्सिडी से जुड़ी सुविधाओं में दिक्कत आ सकती है और साथ ही सिलेंडर की बुकिंग या डिलीवरी में भी अस्थायी रुकावट देखने को मिल सकती है. गैस कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द किया जाएगा या नहीं? 

क्या होगा आगे?

क्या अब आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा? तो इसका जवाब है नहीं. अगर आपने 23 अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ई-केवाईसी न करवाने पर आपका गैस कनेक्शन नहीं काटा जाएगा,

E Challan के नाम पर हो रही ठगी, एक लिंक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

अब देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज?

अगर केवाईसी की वजह से गैस सेवा में किसी प्रकार की कोई रुकावट आती है तो ऐसे में आप ई-केवाईसी पूरी कराने के बाद सेवा को दोबारा सामान्य करवा सकते हैं और अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ई-केवाईसी के लिए अब आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा तो ऐसा नहीं है. इसके लिए आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा. 

अब आगे क्या करना होगा?

अगर आपको ई-केवाईसी करवानी है तो इसके लिए आप अपनी गैस एजेंसी कंपनी से संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जब आपके घर एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी हो तब आप डिलीवरी कर्मचारी से भी ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं. वह आपकी ई-केवाईसी पूरी कराने में मदद कर सकता है. 

कोरोना से हुई बेटे की मौत, LIC ने नहीं दिया क्लेम, अब मां को कोर्ट से मिले इतने लाख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *