शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 18 जुलाई को नागपुर में पार्टी द्वारा आयोजित ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को न्योता दिया. शिवसेना(यूबीटी) यह आंदोलन अयोध्या में राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में आयोजित कर रही है.
शिवसेना(यूबीटी) अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर नागपुर में शनिवार (18 जुलाई) को आयोजित ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होंगे. राउत ने फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि को ‘मुक्त’ कराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था.
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के कर्मों की सजा भुगतेगा परिवार? बिजनेस बंद करने का मिला नोटिस
संजय राउत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पत्र
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर साझा किये गए पत्र में कहा, “आज इसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध होने का आरोप है और यह दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है.” राज्यसभा सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वयं अयोध्या में हुई कथित चोरियों पर ‘दुख’ जताया है.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल होने का दिया न्योता
पीटीआई के मुताबिक संजय राउत ने फडणवीस को आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, “शिवसेना (यूबीटी) ने राम मंदिर से जुड़ी कथित लूट के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘राम रक्षा’ अभियान शुरू किया है. समझिए कि ‘राम रक्षा’ का अभिप्राय ‘भगवान राम की रक्षा’ है.”
राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का मामला पिछले महीने सामने आया. इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए 13 जून को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया. एसआईटी द्वारा 23 जून को जमा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई और आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
Sonam Wangchuk Hunger Strike: ‘केंद्र सरकार सोनम वांगचुक का गला…’, BJP को राज ठाकरे की सीधी चेतावनी
