उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल यूपी विधानसभा अध्यक्ष का उन्नाव से एक वीडियो सामने आया है जिसमें सतीश महाना के गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान चल रहा था और वे राष्ट्रगान के दौरान हाथ जोड़कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि राष्ट्रगान पूरा होने से पहले सतीश महाना अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सतीश महाना शैक्षिक संगोष्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्नाव आए थे. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर के खत्म होते ही राष्ट्रगान शुरू हुआ और महाना हाथ छोड़कर अपनी गाड़ी की तरफ चल दिए.
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
सतीश महाना के वीडियो पर उठे सवाल
उन्नाव में यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर अब सवाल भी उठने लगे हैं. दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उन्नाव में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसी दौरान राष्ट्रगान शुरू हुआ.
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना pic.twitter.com/4jiI3IUN3g
— Ankul Kaushik (@ankulkaushik) August 23, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं. खास तौर पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के राष्ट्रगान के दौरान चले जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
आखिर क्या रही इसके पीछे की वजह?
हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पूरा घटनाक्रम क्या था और सतीश महाना के वहां से जाने की वास्तविक वजह क्या रही. वीडियो के सामने आने के बाद अब मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है.
उन्नाव में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसी को लेकर राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
सतीश महाना ने दी मामले पर दी सफाई
वहीं इस पूरे मामले पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा क्या सड़क पर यदि कोई राष्ट्रगान बजा रहा है, तो क्या सड़क रुक जाएगी?”. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रगान के दौरान पूरी तरह रुककर और सलामी देकर ही आगे बढ़े थे. निगेटिविटी की हद हो गई है, राष्ट्रगान उस स्थान से काफी दूर बज रहा था और उनकी सलामी ऑडिटोरियम के बाहर हो रही थी.
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
