Headlines

राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, ‘ये सीरियस…’


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव राय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पोस्ट को रिशेयर किया है. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर पैलेग गन चलाए गए, जिसकी जिम्मेदारी गृह अमित शाह की है. हालांकि अमित शाह पर लगाए आरोप को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया है. इस पर सौरव दास ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह से कार्रवाई की उससे गृह मंत्री पर सवाल उठते हैं.

सौरव दास ने अमित शाह की भूमिका पर उठाए सवाल

सौरव दास ने लिखा, ’20 जुलाई को हुई पुलिस की बर्बरता के मामले में गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं. उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. हर जिंदगी कीमती है. गृह मंत्री के आदेश पर एक छात्र ने हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी खो दी. अब जवाब दें.’

संसद के मानसून सत्र में 29 जुलाई को राहुल गांधी ने ने 20 जुलाई को छात्रों के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश दिया. राहुल गांधी के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सांसद अपनी सीटों से खड़े हो गए और जोरदार विरोध शुरू हो गया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि आपने सीधे गृह मंत्री का नाम लिया है. उन्होंने कहा, ‘यह बेहद गंभीर आरोप है. आपको या तो माफी मांगनी होगी या फिर यह बताना होगा कि आपने किस आधार पर यह आरोप लगाया है.’

राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा

रिजिजू ने कहा, ‘आप वह आदेश की प्रति दिखाइए, जिसमें गृह मंत्री ने किसी अधिकारी को फायरिंग या पैलेट गन चलाने का निर्देश दिया हो. ऑर्डर नंबर बताइए और दस्तावेज सदन के पटल पर रखिए.’ इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि सदन में बिना पूर्व सूचना और तथ्यों के आधार पर किसी पर व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए जा सकते. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि वे विधेयक पर चर्चा करें और केवल तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें.

राहुल गांधी ने जवाब में कहा कि सुरक्षा बलों का उपयोग गृह मंत्री के आदेश पर ही होता है, किसी और के आदेश पर नहीं. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने ‘गृह मंत्री जवाब दो’ और ‘जवाब दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे सदन में शोर-शराबा और बढ़ गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *