Headlines

राहुल गांधी से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा पर चढ़ा 1980s Retro Trend का खुमार- शेयर की तस्वीरें


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड छाया हुआ है, जिसने लोगों को सीधे 40 साल पीछे पहुंचा दिया है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर “1980s Retro Trend” खूब वायरल हो रहा है. इस ट्रेंड में लोग अपनी आज की तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से 1980 के दशक के लुक में बदल रहे हैं. किसी की तस्वीर देखकर लगता है कि वह 80 के दशक की किसी फिल्म का हीरो या हीरोइन है, तो किसी की फोटो देखकर पुराने जमाने की शादी, कॉलेज या फैमिली एल्बम याद आ जाती है. इस ट्रेंड से राजनेता भी अछूते नहीं रहे और राहुल गांधी से लेकर किरण रिजिजू तक ने इस ट्रेंड को फॉलो कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

क्या है आखिर ये 1980s Retro Trend?

दरअसल, “1980s Retro Trend” एक तरह का AI फोटो चैलेंज है. इसमें लोग अपनी मौजूदा तस्वीर AI टूल को देते हैं और उससे तस्वीर को 1980 के दशक के माहौल और फैशन में बदलने के लिए कहते हैं. तस्वीर में पुराने जमाने के कपड़े, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी, रंग और बैकग्राउंड जैसे कई बदलाव किए जाते हैं. यही वजह है कि तस्वीर देखने पर ऐसा लगता है जैसे वह आज की नहीं बल्कि कई दशक पुरानी हो.

नेताओं से लेकर बॉलीवुड तक, हर कोई आजमा रहा ट्रेंड

इस वायरल ट्रेंड ने आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ मशहूर लोगों का भी ध्यान खींचा है. केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक कई लोग AI की मदद से अपना काल्पनिक 80s लुक तैयार करवा रहे हैं. किसी तस्वीर में पुराना फिल्मी अंदाज नजर आ रहा है, तो किसी में 80 के दशक का फैशन और हेयरस्टाइल दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि यह ट्रेंड लगातार लोगों की टाइमलाइन पर दिखाई दे रहा है.

राहुल गांधी से किरेन रिजिजू तक, नेताओं ने भी दिखाया अपना रेट्रो अंदाज

इस वायरल ट्रेंड का क्रेज सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स तक सीमित नहीं है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, मशहूर कवि कुमार विश्वास और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई चर्चित चेहरों ने भी AI के इस 80s ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नेताओं और मशहूर हस्तियों का ऐसा रेट्रो अवतार देखने को मिला, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए.

किसी का लुक पुराने जमाने के फिल्मी हीरो जैसा नजर आया, तो किसी की तस्वीर देखकर लोगों को 80 के दशक की याद आ गई. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ट्रेंड को और ज्यादा चर्चा मिल रही है और अब लोग अपने पसंदीदा नेताओं और सेलिब्रिटीज के रेट्रो लुक को देखकर खूब कमेंट और शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गजब! मंत्री जी को माला पहनाते रहे नेता जी, गले से गायब हो गई सोने की चेन

सोशल मीडिया यूजर्स बोले- भाई, समय पीछे कैसे चला गया!

AI से तैयार इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं. किसी ने फोटो देखकर लिखा कि “ये तो सच में 80s की तस्वीर लग रही है”, तो किसी यूजर को अपना पुराना पारिवारिक एल्बम याद आ गया. कई लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की AI तस्वीरों को देखकर उन्हें टैग भी कर रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि AI ने पुरानी यादों को नए तरीके से जिंदा कर दिया है. वहीं कुछ लोगों को अपने पसंदीदा सितारों का रेट्रो अवतार इतना पसंद आया कि उन्होंने खुद भी इस ट्रेंड को आजमाने का फैसला कर लिया.

यह भी पढ़ें: हाईराइज बिल्डिंग की छत पर पहुंच गए डोगेश भाई, मुश्किल से हुआ रेस्क्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *