Headlines

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa


इंडिया में हमेशा से ही रॉयल एनफील्ड के सभी मॉडल्स की अलग ही पहचान रही है. दमदार इंजन और शानदार लुक के चलते रॉयल एनफील्ड के बाइक को टक्कर देने बहुत मुश्किल है. लेकिन आज हम आपके लिए इस खबर में एक ऐसी बाइक की जानकारी देंगे जो रॉयल एनफील्ड को शानदार टक्कर देगी और प्राइस भी काफी कम है. दरअसल, हम बात कर रहें जावा येजदी मोटरसाइकिल कंपनी की क्योंकि, ने कंपनी ने जावा 42 एफजे का नया ऑल-स्टार्स एडिशन बाजार में लॉन्च कर दिया है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये रखी गई है जो इसे बजट सेगमेंट में प्रीमियम क्लासिक लुक चाहने वाले ग्राहकों के लिए काफी किफायती और फायदेमंद विकल्प बनाती है. वहीं, यह बाइक न केवल देखने में शानदार है बल्कि इसका मॉडर्न मस्कुलर अंदाज और राइडिंग एक्सपीरियंस सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड की लोकप्रिय बाइक्स को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है. अगर आप रेट्रो डिजाइन के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस की तलाश में हैं तो यह बाइक आपके लिए काफी शानदार साबित हो सकती है.

दमदार डिजाइन और मस्कुलर लुक

बता दें कि, जावा 42 एफजे ऑल-स्टार्स एडिशन को देखते ही पहला ध्यान इसके शार्प और मस्कुलर डिजाइन पर जाता है. कंपनी ने इसमें एनोडाइज्ड एल्युमिनियम फिनिश वाले फ्यूल टैंक का इस्तेमाल किया है जो इसे रेट्रो और मॉडर्न स्टाइल का एक बेहतरीन संगम बनाता है.

वहीं, बाइक में चौड़े हैंडलबार्स, ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप और डिजिटल-एनालॉग कंसोल भी दिया गया है जो राइडर को राइड करते समय प्रीमियम फील कराता है. इसका आक्रामक बॉडी स्टांस और फिनिशिंग सड़कों पर इसे एक अलग पहचान दिलाते हैं. स्टाइल के मामले में यह बाइक युवा राइडर्स को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

AI Generated Image

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये सस्ती EV कार, रेंज भी है जबरदस्त

मिलेगा पावरफुल इंजन

जबकि परफॉर्मेंस के मामले में नई जावा 42 FJ निराश नहीं करती है. इसमें 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. जो काफी दमदार पावर और टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है.

जिससे शहर के हैवी ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर गियर बदलना काफी स्मूथ हो जाता है. जबकि रिफाइंड परफॉर्मेंस और बेहतर थ्रॉटल रिस्पॉन्स के कारण यह लंबी दूरी के सफर के लिए भी काफी आरामदायक साबित होती है. तेज रफ्तार में भी यह बाइक की स्टेबिलिटी काफी अच्छी बनी रहती है.

Royal Enfield खरीदने वाले रुकें, 1.85 लाख रुपये में आई नई Jawa

AI Generated Image

आधुनिक फीचर्स भी होंगे बाइक में

जबकि सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने जावा 42 FJ ऑल-स्टार्स में कई आधुनिक फीचर्स जोड़े हैं. इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. जो अचानक ब्रेक लगाने पर भी बेहतरीन ग्रिप और कंट्रोल देते हैं.

वहीं, इसके अलावा बाइक के सस्पेंशन सेटअप को भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है. आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं जो उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी राइडर और पीछे बैठे यात्री को झटकों से बचाते हैं.

Royal Enfield को मिलेगी बड़ी चुनौती

बता दें कि, भारतीय मिड-वेट बाइक बाजार में लंबे समय से रॉयल एनफील्ड का दबदबा रहा है लेकिन अब 1.89 लाख रुपये की कीमत के साथ जावा 42 एफजे ऑल-स्टार्स एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है.

यह बाइक उन लोगों के लिए सबसे सही साबित हो सकती है जो क्लासिक लुक के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी, हल्का वजन और ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं. अगर आप इस बजट में एक प्रीमियम और स्टाइलिश मोटरसाइकिल की तलाश कर रहे हैं तो नई Jawa 42 FJ पर दांव लगाना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीदें नई Baleno, जानें हर महीने कितनी बनेगी EMI?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *