Headlines

रिटायरमेंट के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा खुलासा, कहा- क्रिकेट में शराब…


Ben Stokes Alcohol Culture in Cricket: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के संन्यास का एलान किया था. अब उन्होंने क्रिकेट में अल्कोहल के कल्चर के बारे में खुलकर बात की. स्टोक्स से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड टीम में शराब पीने की आदत है? इस पर उन्होंने पूरे क्रिकेट जगत को घसीट लिया. तो आइए जानते हैं कि स्टोक्स ने क्या और और क्यों कहा. 

स्टोक्स अपने पुराने साथी स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के साथ ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए दिखे. यहां ब्रॉड ने उनसे अल्कोहल को लेकर सवाल किया. बताते चलें कि जून में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी. सीरीज के बीच में ही स्टोक्स का क्लब विवाद हुआ था, जहां उन पर और गस एटकिंसन पर रग्बी खिलाड़ी के साथ मारपीट करने का आरोप लगे थे. 

ब्रॉड ने कहा कि दुनियाभर के फैंस यह सवाल करते हैं कि क्या इंग्लैंड टीम को ड्रिंकिंग की आदत है?

बेन स्टोक्स ने जवाब देते हुए कहा, “टीम को लेकर ऐसी बात करना बहुत ज्यादा हो जाएगा. मुझे लगता है कि क्रिकेट में ड्रिंकिंग कल्चर है और इसमें बदलाव नहीं हुआ है. हम 2026 में हैं जहां सालों से खेल बहुत ज्यादा प्रोफेशनल हो चुका है. क्लब क्रिकेट से लेकर ऊपर के क्रिकेट तक, एक चीज बरकरार रही, वो है शराब के साथ रिश्ता. 

स्टोक्स ने आगे कहा, “यह खेल के साथ जुड़ा रहा. अल्कोहल और क्रिकेट के बीच रिश्ता कुछ ऐसा है जो खेल और ज्यादा प्रोफेशनल होने के साथ आगे नहीं बढ़ा. अब ज्यादा साइंस, मेडिसिन और न्यूट्रीशन इंफॉर्मेशन है. लोग सोचते हैं कि इंग्लैंड क्रिकेट का कल्चर अल्कोहल के साथ जुड़ा है. 

क्लब विवाद के बाद स्टोक्स ने लिया संन्यास 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट खेलने के बाद स्टोक्स का नाइट क्लब विवाद हुआ था. इसके बाद जांच शुरू हुई और स्टोक्स को दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया. उनकी जगह जो रूट को कप्तानी सौंपी गई. तीसरे टेस्ट में स्टोक्स की कप्तान के रूप में फिर वापसी हुई, लेकिन इसको स्टोक्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी टेस्ट बनाकर संन्यास का एलान कर दिया. अब एक बार फिर जो रूट को कमान सौंप दी गई है. 

 

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में कितने भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए 10 हजार रन? लिस्ट में विराट नहीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *