यूक्रेन ने रविवार (16 अगस्त) को रूस पर अबतक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है. इस हमले में सैकड़ों ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है. कम से कम 6 लोगों की मौत इन हमलों में हुई है. यह रूस पर अबतक का घातक पलटवार कीव की तरफ से किया गया है.
सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों की मानें तो पोडोलस्क में स्थित बाइलबेरीज के गोदाम पर यूक्रेन ने निशाना बनाया है. इस हमले के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं. इधर, रूस ने रात भर (15-16 अगस्त) यूक्रेन पर कई हवाई हमले किए हैं. इसमें एक स्टील प्लांट में दो लोगों की मौत हो गई है.
यूक्रेन के 822 ड्रोन रूस ने मार गिराए
रॉयटर्स के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘हाल के हमलों में उसने पूरे देश में यूक्रेन के 822 ड्रोन गिराए हैं. मॉस्कों क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने कहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से मॉस्कों क्षेत्र पर हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक में 83 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पोडोलस्क इलाके में कई लोग घायल हुए हैं. रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल, वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में हमला हुआ है.’
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि यूक्रेन के हाल के हफ्तों में वाइल्डबेरीज को निशाना बना रहा है. यह रूस के आर्थिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है. इसे वह मॉस्को के सैन्य अभियान को आधार मानता है. क्षेत्रीय गवर्नर ने दक्षिणी रूसी शहर बेलगोरोद के पास एक बस पर हुए ड्रोन हमले में एक की मौत की पुष्टी की है. यूक्रेन ने कहा है कि उसने रात भर में रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक सुविधा पर भी हमला किया.
यूक्रेन और रूस ने एक दूसरे पर तेज किए हमले
हाल ही के हफ्तों में यूक्रेन पर हमले तेज करने के बाद रूस ने पिछले हफ्ते रोमानियाई सीमा के पास डेन्यूब नदी पर स्थित यूक्रेन के सबसे बड़े अनाज निर्यात बंदरगाह पर हमला किया था. यूक्रेन ने तेल रिफाइनरियों सहित रूसी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. दोनों पक्षों ने काला सागर में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया है.
इधर, यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है. 14 लोग घायल हो गए हैं. इस हमले में बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस सेक्टर में नुकसान पहुंचा है. प्लांट की उत्पादन प्रक्रियाएं आंशिक रूप से रोक दी गई है.
कीव पर रूसी हमलों के कारण दो जिलों में लगी आग
मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा, ‘रविवार सुबह कीव पर रूसी मिसाइल हमले के कारण राजधानी में कम से कम दो जिलों में आग लग गई. शहर के सैन्य प्रशासन का कहना है कि तीन लोग घायल हुए हैं. कीव क्षेत्र के गवर्नर टिमुर त्काचेंकों ने कहा, पूरे इलाके में ड्रोन हमलों में एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. रोमानिया के ऊपर ड्रोन गिराया गया है.’
