Headlines

रेयर अर्थ, AI, मैरिटाइम से साइबर सुरक्षा तक, क्वाड समिट में ट्रंप की बड़ी बातें


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्वाड को दुनिया की सबसे सफल पार्टनर ग्रुप करार दिया है. उन्होंने फिलीपींस में आयोजित इस समिट में जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ चर्चा में यह बात कही है. 

ट्रंप ने कहा है कि हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हम रेयर अर्थ के प्रोडक्शन ऐसे स्तर पर कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं किया गया. हम 10 महीनों के भीतर चीन की बराबरी कर लेंगे. हमें जिन भी चीजों की जरूरत है. वे 10 महीनों में हमारे पास होंगी. हम रेयर अर्थ का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन कर रहे हैं. और वैसे वे भी ऐसा ही कर रहे हैं. जापान भी ऐसा कर रहा है. भारत भी कर रहा है. हम सभी ऐसा कर रहे हैं. 

इसके अलावा ट्रंप ने आउटेज की समस्या पर चर्चा की. इसमें माइक्रोसॉफ्ट, यूनाइटेट चेस बैंक जैसी दिग्गज कंपनी प्रभावित हुई है. इसको लेकर ट्रंप ने कहा कि यह तो जिंदगी है. जब आप बड़े और ताकतवर होते हैं. आपके पास बहुत पैसा होता है. ऐसी होती ही हैं. कोई बात नहीं.

पुतिन के साथ अलग मीटिंग को लेकर क्या बोले ट्रंप

शेन्जेंग में होने वाली मीटिंग को लेकर ट्रंप ने कहा कि यात्रा को लेकर चिंता नहीं है. लोग सुरक्षित हैं. ट्रंप ने पुतिन के साथ आगामी बैठक को लेकर कहा है कि APEC समिट के दौरान अगर उन्हें पुतिन से अलग बात करने का मौका मिलेगा, तो वह जरूर करेंगे. 

कैसी रही क्वाड की बैठक? ट्रंप ने बताया हासिल

इसके अलावा बैठक में जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें ट्रंप ने चार प्रमुख नतीजों की पुष्टी की है. इनमें आर्थिक सहयोग, एआई, मैरिटाइम सुरक्षा और साइबर जैसे विषय शामिल हैं. इन चार प्रमुख नतीजों में क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम, सुपर इंटेलिजेंस एक्सेलेरेटर, मैरीटाइम इंटेलिजेंस, शेयरिंग कॉरपोरेशन और क्वाड साइबर सिक्योरिटी इंटेलिजेंस शेयर सपोर्ट शामिल है. 

ट्रंप ने चारों नेताओं को ग्रुप के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने, सुपर इंटेलिजेंस को आगे बढ़ाने और समुद्री सहयोग को बढ़ाने की नई पहल की घोषणा की है. 

ट्रंप ने चार देशों को एक स्वतंत्र खुले, स्थिर और समृद्ध हिंद प्रशांत क्षेत्र के चार कोने करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह देश क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और कूटनीति के मामलों पर आपस में मिलकर काम करते हैं. इलरे अलावा क्वाड बिजनेस लीडर्स फोरम आयोजित करने की घोषणा की है. 

अगले साल अमेरिका में क्वाड बिजनेस फोरम का आयोजन

उन्होंने कहा कि अगले साल हम पहली बार क्वाड बिजनेस फोरम आयोजित करेंगे. हमारे आर्थिक सहयो को एक नई ऊंचाई पर ले जाया जा सके. इसके अलावा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग पर जोर दिया. इन चार देशों ने सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण नए समझौते किए हैं. ताकि किसी एक विदेशी आपूर्तिकर्ता के प्रेशर या मनमानी के आगे कमजोर न पड़े. हमने अपनी सप्लाई चेन को सुरक्षित करने के लिए कई महत्वूर्ण क्रिटिकल मिनरल समझौते किए हैं. 

ट्रंप ने कहा, ‘क्वाड देशों ने मिलकर एक नया क्वाड एसआई एक्सेलेरेर लॉन्च किया है. हम इंडो पैसिफिक क्षेत्र में भरोसेमंद एसआई इकोसिस्टम तक पहुंच बढा़ने के लिए 85 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं. इसके नतीजे बहुत शानदार आ रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण तकनीक के भविष्य पर इन देशों का प्रभाव हो, जो हमारे मूल्य और साझा हितों को मानते हैं. हम चाहते हैं कि यह तकनीक जितनी बेहतर हो सकती है. उतनी बेहतर बने.’

समुद्री गश्ती विमानों के साथ अभ्यास करेंगे सभी देश

इसके अलावा बताया कि क्वाड हमारे समुद्री गश्ती विमानों के साथ एक अभ्यास करेगा. हम अपनी ताकत के जरिए शांति बनाए रखने का काम जारी रखे हुए हैं. इसके अलावा मीटिंग में साइबर सिक्योरिटी शेयरिंग पर फोकस रहा. इसमें चारों देशों से उम्मीद की जाती है कि वे साइबर खतरों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और डिजिटल नेटवर्क को प्रभावित करने वाली कमजोरियों से निपटने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने में अपना सहयोग और गहरा करेंगे. 

पीएम मोदी की तारीफ करते दिखे ट्रंप

ट्रंप इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि वे बहुत सख्त इंसान हैं. हो सकता है कि वे उनसे भी ज्यादा सख्त हों. हम भी ठीक हैं. इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं. शुरुआत से ही. मैं काफी लंबे समय से इन तीनों का साथ जुड़ा रहा हूं. ये सभी बहुत शानदार लोग हैं. ये मेरे दोस्त हैं. इससे काफी मदद मिलती है. वैसे वे बहुत सख्त इंसान हैं. हो सकता है कि जापान की पीएम उनसे भी ज्यादा सख्त हों. हम भी ठीक हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *